यूक्रेन युद्ध के सबक

Categorized as संपादकीय

समझौता हुआ, तो ट्रंप को शांति दूतहोने का दावा करने का एक और मौका मिलेगा। उधर पुतिन की हैसियत बढ़ेगी। जबकि अमेरिकी नेतृत्व वाली नियम आधारित दुनियाके भरोसे बैठे देश खुद को ठगा गया महसूस करेंगे।

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 28 सूत्री शांति योजना पेश की है, जिसके अनुरूप समझौता हुआ, तो उसका अर्थ होगा कि रूस की तमाम शर्तें मान ली गई हैं। आम समझ है कि दिसंबर 2021 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इन शर्तों पर सहमत हो गए होते, तो यह युद्ध होता ही नहीं। अब पौने चार साल बाद, लाखों लोगों की जान जाने और भारी बर्बादी के उपरांत ट्रंप ने उन शर्तों को शामिल करते हुए एकतरफा शांति योजना तैयार की है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेन्स्की से 27 नवंबर तक उस पर सहमति देने को कहा है।

ट्रंप ने दो टूक कहा है कि जेलेन्स्की सहमति नहीं देते हैं, तो समयसीमा के बाद यूक्रेन को अमेरिका से कोई सैन्य या खुफिया सहायता नहीं मिलेगी। जेलेन्स्की जानते हैं कि ऐसा हुआ, तो यूक्रेन के लिए कुछ हफ्तों तक भी युद्ध में टिकना संभव नहीं होगा। वैसे ही देश में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अंदरूनी विवाद खड़ा होने के कारण जेनेन्स्की कमजोर पड़ चुके हैं। ऊपर से अमेरिकी साया भी हटा, तो यूक्रेन के सामने समर्पण की नौबत आ सकती है। इसीलिए जब अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वान्स फोन किया, तो उपस्थित विकट स्थिति को समझते हुए वे शांति योजना पर अमेरिका और यूरोप से बात करने को राजी हो गए।

इसके पहले उनका रुख था कि यूक्रेन अपनी जमीन का कोई हिस्सा नहीं छोड़ेगा और नाटो में शामिल होने के सवाल पर अपने संप्रभु निर्णय के तहत आगे बढ़ेगा। मगर ट्रंप की योजना के तहत ना सिर्फ ये दोनों शर्तें छोड़नी होगी, बल्कि अपनी सेना के आकार में लगभग 25 कटौती करने पर भी उन्हें राजी होना होगा। ये समझौता हुआ, तो ट्रंप को ‘शांति दूत’ होने के अपने दावे को पुष्ट करने का एक और ‘उदाहरण’ मिलेगा। उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन अमेरिका केंद्रित एकध्रवीय दुनिया की समाप्ति की कथा का प्रमुख चेहरा बन कर उभरेंगे। जबकि इस कथित नियम आधारित दुनिया के भरोसे अपनी सुरक्षा रणनीति बनाने वाले देशों के सामने जाहिर होगा कि पश्चिमी मोहरा बनने का आखिरकार क्या अंजाम होता है!


Previous News Next News

More News

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

June 19, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर…

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ पहुंचा गुजरात

June 19, 2026

अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद, इसने…

एससी-ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

June 19, 2026

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा आसान बना दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।  इस…

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

June 19, 2026

नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना…

सीएम वी.डी. सतीशन ने पेश किया केरल बजट 2026

June 19, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शुक्रवार को राज्य का अपना पहला बजट पेश किया, जो उनके ढाई दशक से अधिक लंबे विधायी करियर में एक अहम पड़ाव है।  वित्त विभाग का कामकाज भी संभाल रहे सीएम सतीशन ने विधानसभा में 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसके साथ ही सतीशन उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों…

logo