यही तो उपलब्धियां हैं!

Categorized as संपादकीय

नागेश्वरन ने कहा कि आईपीओ को मूल निवेशकों ने संबंधित उद्यम से अपना पैसा निकालने का माध्यम बना लिया है। यानी बहुत से आईपीओ ऐसे हैं, जिनका मकसद पूंजी जुटा कर आगे निवेश करना या उद्यम को फैलाना नहीं है।

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की खूबी यह है वे अक्सर दो-टूक बयानी कर जाते हैं। यह अलग बात है कि उनकी बातों- यानी सलाह का सरकार की रीति-नीति पर असर कम ही नजर आता है। बहरहाल, फिर उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के स्वरूप पर कुछ ऐसा कहा है, जो बने- बनाए नैरेटिव से मेल नहीं खाता। एक तो उन्होंने आगाह किया कि वित्तीय अर्थव्यवस्था वास्तविक अर्थव्यवस्था नहीं है। फिर चेतावनी दी कि गलत मंजिलों को लेकर उत्सव नहीं मनाया जाना चाहिए। उन्होंने शेयर बाजार के कुल भाव (मार्केट कैपिटलाइजेशन) और डेरिवियेटिव्स टर्नओवर को ऐसी ही मंजिलें बताया।

उन्होंने एक खास बात यह भी कही कि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ) को मूल निवेशकों ने संबंधित उद्यम से अपना पैसा निकालने का माध्यम बना लिया है। यानी जो आईपीओ आ रहे हैं, उनमें से बहुत से ऐसे हैं, जिनका मकसद पूंजी जुटा कर आगे निवेश करना या उद्यम को फैलाना नहीं है। बल्कि उद्यमी अपना पैसा निकाल लेने या जोखिम अन्य निवेशकों पर भी डाल देने की नीति अपना रहे हैं। इससे आईपीओ की संख्या भले बढ़े, मगर उससे अर्थव्यवस्था का विस्तार नहीं होता। नागेश्वरन ने ये सारी बातें सीआईआई के वित्तीय सम्मेलन में कही- यानी कारोबारियों के सामने, जिनके कंधों पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दायित्व वर्तमान सरकार ने डाला है।

मगर कारोबारी उत्पादन और वितरण की वास्तविक अर्थव्यवस्था से अपना नाता घटाते हुए वित्तीय संपत्तियों में अपना दांव बढ़ाते चले जा रहे हैं। फलस्वरूप मार्केट कैपिटलाइजेशन उछलने या डेरिविएटिव्स टर्नओवर बढ़ने की खबरें सुर्खियों में छायी रहती हैं। इससे जीडीपी भी बढ़ती है। और यही मौजूदा दौर की सबसे बड़ी आर्थिक उपलब्थधियां हैं! लेकिन इस दौरान जो नहीं होता, वह है रोजगार सृजन और आम मांग एवं उपभोग में वृद्धि। नतीजा विषमता को बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। हर अर्थशास्त्री इस बात और इसके संभावित परिणामों को भलि-भांति समझता है। मुद्दा बस इसे ईमानदारी से कह डालने का है, जो मुख्य आर्थिक सलाहकार अक्सर कर जाते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी ऐसी बातों का सरकारी नीतियों पर असर अब तक दिखा नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo