भारत की विश्व विजय

Categorized as संपादकीय

महिला क्रिकेट में भारत का चैंपियन बनना एक युगांतकारी घटना बन सकती है। यहां से संभव है कि मुख्य मुकाबले की धुरी उसी तरह खिसक जाए, जैसा पुरुष क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के उदय के साथ 1970 के दशक में हुआ था।

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार उस शिखर पर विजय पताका लहराया है, जिसके करीब पहुंचने के बाद दो बार (2005 और 2017 में) वो वहां से फिसल गई थी। 2017 का दर्द तो अब तक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में है, तब मंजिल से कुछ कदम पहले तक मजबूती से पहुंचने के बाद अचानक टीम इंडिया ढह गई। इंग्लैंड के हाथों उस हार को भारतीय महिलाओं में मारक क्षमता के अभाव के रूप में पेश किया गया था। मगर रविवार को भारतीय टीम का अलग जज्बा सामने आया, जब कप्तान हरमन प्रीत कौर और उनके साथियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आरंभ से अंत तक दबदबा बनाए रखा।

वैसे भारतीय टीम ने मनोवैज्ञानिक बढ़त तो सेमी-फाइनल में अपराजेय दिखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अविश्वसनीय जीत के साथ ही बना ली थी, जिसका मुजाहिरा खिलाड़ियों ने फाइनल में किया। यह जीत बताती है कि धीरज, प्रतीक्षा, परिश्रम, और लंबी तैयारी के बाद आखिरकार भारतीय महिलाएं उस मुकाम पर पहुंची हैं, जिसे कभी उनकी पहुंच से बाहर समझा जाता था। तथ्य है कि सीमित ओवरों वाले मैच के विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत पुरुष से पहले महिला क्रिकेट में हुई। 1973 के पहले टूर्नामेंट के समय भारत के पास महिला टीम नहीं थी। 1978 में दूसरे टूर्नामेंट में भारत ने पहली बार भाग लिया। अब 13वें टूर्नामेंट में जाकर वह विश्व विजेता बन पाई है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने सात, इंग्लैंड ने चार और न्यूजीलैंड ने एक बार यह खिताब जीता। अतः इसे ध्यान में रखना चाहिए कि एंग्लो-सैक्सन मूल के देशों के बाहर विश्व चैंपियन बनने वाला भारत पहला मुल्क बना है। इस रूप में यहां से महिला क्रिकेट में भी उन देशों का वर्चस्व टूटने की शुरुआत हुई है, जैसा पुरुष क्रिकेट में बहुत पहले हो चुका है। यानी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2 नवंबर को जो हुआ, वह महिला क्रिकेट में युगांतकारी घटना बन सकती है। यहां से संभव है कि मुख्य मुकाबले की धुरी ठीक उसी तरह खिसक जाए, जैसा पुरुष क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के उदय के साथ 1970 के दशक में हुआ था।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo