महा-गठबंधन की मुश्किलें

Categorized as संपादकीय

गठबंधन की मुश्किलें अलग-अलग स्तरों पर हैं। पहला स्तर तो लालू यादव का परिवार है, जिसमें टूट-फूट की चर्चाओं और दुरभिसंधि की अटकलों से भ्रम लगातार गहराता गया है। फिर घटक दलों में अपनी ताकत को लेकर बैठा हुआ भ्रम है।

बिहार में महा-गठबंधन उद्देश्य की एकता का संदेश देने में विफल रहा है। इसके बदले उसकी छवि सत्ता संघर्ष में जुटे नेताओँ और गुटों के समूह की बनी है। गठबंधन की मुश्किलें अलग-अलग स्तरों पर हैं। पहला स्तर तो लालू प्रसाद यादव का परिवार है, जिसमें टूट-फूट की चर्चाओं और दुरभिसंधि की अटकलों से भ्रम लगातार गहराता गया है। इसी तरह कांग्रेस के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर रिश्वतखोरी तक के इल्जाम लगे हैं, जिसका खराब असर गठबंधन की छवि पड़ा है। फिर घटक दलों का अपनी ताकत को लेकर पाला गया भ्रम है, जिससे सीटों का तालमेल बनाना कठिन साबित हुआ। राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर मिले नए समर्थकों के आधार पर कांग्रेस के भीतर गलतफहमी बनी है कि गांधी की लोकप्रियता के कारण अब पार्टी अपनी ताकत जताने की हैसियत में है।

फिर मुकेश सहनी जैसे नेता हैं, जिन्होंने खुद को उप-मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करवाने की जिद ठानी है, जबकि कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने तक को तैयार नहीं है! यह अपने-आप में भ्रामक धारणा है कि किसी जाति विशेष से आए नेता उस पूरी जाति के वोट के मालिक हैं। चूंकि आरजेडी यादव वोटों को अपनी जागीर मानती है, तो उसके लिए यह सोचना आसान था कि सहनी को जोड़ने से मल्लाह और पशुपति पारस को जोड़ने से दलितों की कुछ जातियां महा-गठबंधन के हिस्से में आ जाएंगी।

उधर कांग्रेस, लेफ्ट, जेएमएम आदि के साथ होने से गठबंधन की सेक्यूलर छवि बनेगी, जिससे मुस्लिम स्वतः इससे जुड़ने को मजबूर होंगे। अब साफ है कि ऐसी धारणा बनाना आरजेडी को महंगा पड़ा है। पारस और जेएमएम अलग हो चुके हैं, जबकि सहनी और कांग्रेस अपनी पूरी कीमत वसूल करने पर आमादा हैं। नतीजा महा-गठबंधन का चूं-चूं का मुरब्बा बन जाना है। इसका मुकाबला एनडीए से है, जिसमें वैसे तो अपने मतभेदों और टकराव की कमी नहीं है, लेकिन सेंट्रल लीडरशिप के दबाव में कुल मिलाकर सीटों का तालमेल तो बेहतर ढंग से हो ही गया है। फिर बीच में प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने अलग से अनिश्चितता जोड़ी हुई है, जिसने महा-गठबंधन की मुश्किलें और गहरा गई हैँ।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo