महंगाई दर बनाम मांग

Categorized as संपादकीय

डब्लूपीआई के गिरने का अर्थ है कि थोक खरीद में गिरावट आई। मतलब यह कि कारोबारियों को अगले दो या तीन महीनों में बाजार में मांग बढ़ने की संभावना नजर नहीं आती। ऐसा जीएसटी दरों में कटौती के बावजूद हुआ है।

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दर गिर कर 0.13 प्रतिशत पर चली गई। उधर बीते महीने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 1.54 प्रतिशत रही, जिसे आठ साल में सबसे कम बताया गया है। डब्लूपीआई के गिरने का अर्थ है कि थोक खरीद में गिरावट आई। मतलब यह कि कारोबारियों को अगले दो या तीन महीनों में बाजार में मांग बढ़ने की संभावना नजर नहीं आती। ऐसा जीएसटी दरों में कटौती के बावजूद हुआ है। मतलब यह कि जीएसटी का नया ढांचा लागू होने के बाद त्योहारों के सीजन में कुछ सामग्रियों की बिक्री में जो उछाल देखा गया है, व्यापारियों को उसके टिकाऊ होने की उम्मीद नहीं है।

बताया गया है कि सितंबर में खाद्य सामग्रियों- खासकर सब्जियों की कीमत गिरने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम कम होने का असर मुद्रास्फीति दर पर पड़ा। बहरहाल, गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक का घोषित लक्ष्य उपभोक्ता मुद्रास्फीति दर को 4 से 6 प्रतिशत के दायरे में रखना है। इससे अधिक दर महंगाई को असह्य बनाता है, जबकि इससे कम दर का अर्थ है बाजार में मांग की स्वस्थ स्थिति का अभाव। उसका असर निवेश और उत्पादन पर पड़ता है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आईटी सेक्टर पर मंडराते अंदेशों के बादल, अमेरिकी टैरिफ के अर्थव्यवस्था पर हो रहे असर, और निजी क्षेत्र के निवेश की कमजोर संभावनाओं का मांग पर प्रतिकूल असर साफ नजर आया है।

आय कर से एक तिहाई करदाताओं को बाहर करने और जीएसटी दरों में कटौती से इसकी भरपाई करने की कोशिश सरकार ने की है, मगर यह अपर्याप्त साबित हो रहा है। मुद्रास्फीति की अपेक्षित दर में गिरावट सिर्फ दो स्थितियों में आती है- या तो आपूर्ति हद से ज्यादा हो अथवा मांग उम्मीद से कम हो। चाहे खाद्य पदार्थ हों या कारखाना उत्पाद- किसी भी मामले में अत्यधिक आपूर्ति की स्थिति नहीं है। तो जाहिर है, थोक एवं उपभोक्ता मुद्रास्फीति दर में रिजर्व बैंक की तय स्वस्थ सीमा से ज्यादा गिरावट कम मांग का

सूचक है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के जारी संकट का एक और नमूना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo