सबके लिए राहत

Categorized as संपादकीय

गजा लड़ाईबंदी के मौके को बड़ा इवेंट बनाने इजराइल और फिर मिस्र पहुंचे ट्रंप ने एलान किया कि युद्ध रुक गया है, तो दुनिया ने उस पर सहज यकीन किया। मगर ये सवाल कायम है कि यह शांतिकितनी टिकाऊ होगी?

डॉनल्ड ट्रंप की 20 सूत्री ‘शांति योजना’ के तहत गजा में लड़ाई रुकने से विवाद से जुड़े सभी पक्षों ने राहत की सांस ली है। वैसे राहत दुनिया भर में महसूस की गई है, जहां लोग इजराइली हमलों से रोज हो रही मौतों और तबाही की खबरों से व्यग्र थे। ट्रंप योजना के तहत हुए समझौते के पहले चरण के तहत गजा में इजराइली हमले रुके हैं और इजराइली फौज कथित पीली रेखा तक लौट गई है। इससे विस्थापित हुए गजावासियों की अपने स्थान पर वापसी शुरू हो सकी है। इजराइल और हमास ने बंधकों की रिहाई भी शुरू की है। इस पृष्ठभूमि में जब लड़ाईबंदी के मौके को बड़ा इवेंट बनाने पहले इजराइल और फिर मिस्र पहुंचे ट्रंप ने एलान किया कि युद्ध रुक गया है, तो दुनिया ने उस पर सहज यकीन किया।

मगर उसके साथ ही ये सवाल उठा है कि यह ‘शांति’ कितनी टिकाऊ होगी? हमास और अरब देशों की निगाह से देखें, तो ट्रंप की योजना में स्वतंत्र फिलस्तीन राज्य के निर्माण का पहलू गायब है, जबकि 77 साल से फिलस्तीनी उसी लक्ष्य के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं। समझौते के पहले चरण को कार्यरूप देने के लिए आयोजित शर्म अल-शेख शहर में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने भी कहा कि शांति समझौते के अगले चरण का मुद्दा फिलस्तीनी राज्य की स्थापना होगा। मगर क्या इजराइल इसके लिए राजी होगा?

फिलहाल, लड़ाई रोकने पर वह इसलिए राजी हुआ, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका परायापन बढ़ रहा था, जबकि अमेरिका अंदर बदले जनमत एवं अपने मागा आंदोलन में इजराइल के सवाल पर पड़ी फूट के कारण लड़ाई रोकना ट्रंप की प्राथमिकता बन गई थी। कतर पर इजराइली हमले के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिका की साख दांव पर लगी हुई थी। इन हालात में हुए युद्धविराम से ट्रंप प्रशासन ने राहत महसूस की है, जबकि इजराइल और वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपने बुने मकड़जाल से निकलने का एक रास्ता मिला है। फिलस्तीनियों को रोजमर्रा की मौतों से राहत मिली है। इसके बावजूद आगे का रास्ता अब भी धुंधला ही है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo