तेज हुआ व्यापार युद्ध

Categorized as संपादकीय

आशंका है कि नए दौर का व्यापार युद्ध अधिक हानिकारक होगा, जिसकी मार पूरी दुनिया पर पड़ेगी। अब ये आकलन भी सच होता लग रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच बने अंतर्विरोधों के सद्भावपूर्ण समाधान की गुंजाइशें सिकुड़ चुकी हैं।

अमेरिका और चीन- के बीच व्यापार युद्ध ना सिर्फ तेज हो गया है, बल्कि इसका दायरा भी फैल गया है। शुरुआत अमेरिका ने की, जब उसने चिप और कंप्यूटिंग संबंधी टेक उत्पादों के चीन को निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाए। साथ ही कुछ चीनी कंपनियों पर ईरान से कारोबार करने के इल्जाम में पाबंदी लगाई गई। चीन ने जोरदार जवाब दिया है। उसने रेयर अर्थ के सभी रूपों, मैग्नेट मैनुफैक्चरिंग उपकरणों, कुछ प्रकार की बैटरियों और सिंथेटिक ग्रैफाइट सामग्रियों के निर्यात पर लाइसेंस हासिल करने शर्त लगा दी है। इनमें शर्तों में यह शामिल है कि उन सामग्रियों का इस्तेमाल सैन्य उपयोग वाले उपकरणों में नहीं होगा। चीन के इन नए नियमों का असर तमाम देशों पर पड़ेगा।

इस बीच अमेरिका ने चीन के जहाजों के अमेरिकी बंदरगाहों पर ठहरने पर ऊंची फीस लगाई, तो चीन ने भी अमेरिकी जहाजों के बारे में वैसे ही फैसले का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉलन्ड ट्रंप ने रूसी वायु क्षेत्र गुजर कर अमेरिका जाने वाले चीनी विमानों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। उस हाल में चीन भी ऐसे कदम उठा सकता है। इन हालात में बढ़े तनाव के मद्देनजर ट्रंप ने चीन से होने वाले आयात पर 100 फीसदी नया टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इन सबका साझा असर विश्व बाजार में देखने को मिलेगा। अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को दर्ज हुई भारी गिरावट से संकेत मिला है कि दुनिया एक नए आर्थिक संकट की तरफ बढ़ गई है।

यह सब उस समय हुआ है, जब अक्टूबर के अंत में ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की अटकलें जोरों पर थीं। उम्मीद थी कि दोनों की वार्ता से विश्व व्यापार में अपेक्षाकृत स्थिरता आएगी। लेकिन अब ट्रंप ने शी से मुलाकात ना करने का एलान किया है। इससे आशंका पैदा हुई है कि नए दौर का व्यापार युद्ध अधिक हानिकारक होगा, जिसकी मार पूरी दुनिया पर पड़ेगी। इससे यह आकलन सच होता लग रहा है कि अमेरिका और चीन के अंतर्विरोध इतने तीखे हो चुके हैं कि उनके सद्भावपूर्ण समाधान की गुंजाइशें सिकुड़ती जा रही हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo