तालिबान का ऐसा रुतबा!

Categorized as संपादकीय

मुत्ताकी ऐसी सरकार के विदेश मंत्री हैं, जिसे आज भी ज्यादातर देशों की मान्यता हासिल नहीं है। वे अपने देश के कायदे यहां लागू करना चाहें और कामयाब हो जाएं, तो उस पर आक्रोश ही जताया जा सकता है!

यह अपने वर्तमान और भारत की विदेश नीति पर एक प्रतिकूल टिप्पणी है। संभवतः अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी ने इच्छा जताई कि नई दिल्ली में उनकी प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों को ना बुलाया जाए और भारत सरकार ने उसे पूरा किया! मुत्ताकी ऐसी सरकार के विदेश मंत्री हैं, जिसे आज भी ज्यादातर देशों की मान्यता हासिल नहीं है। वे अपने देश के ‘तालिबानी’ कायदे नई दिल्ली में लागू करना चाहें और उसमें कामयाब हो जाएं, तो उस पर आक्रोश जताने के अलावा और क्या किया जा सकता है! फिर देवबंद यात्रा के दौरान मुत्ताकी को देखने के लिए जिस तरह हजारों का हुजूम उमड़ पड़ा, वह भी कोई कम अफसोसनाक नज़ारा नहीं था।

वहां आए लोग टीवी रिपोर्टरों से कहते सुने गए कि मुत्ताकी वह हस्ती हैं, जिनके संगठन ने दुनिया की दो महाशक्तियों (सोवियत संघ और अमेरिका) को पराजित कर दिया। उनके इस मॉडल की कभी यहां भी जरूरत पड़ सकती है (अगर किसी विदेश ताकत ने हम पर हमला किया तो)। उधर नई दिल्ली की प्रेस कांफ्रेंस में मुत्ताकी भारत को यह सलाह दे गए कि वह अटारी- वाघा बॉर्डर को राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक नजरिए से देखे और उसे खोल दे, क्योंकि भारत- अफगानिस्तान के बीच व्यापार का वह सबसे छोटा रास्ता है। इसी तरह उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान को मिल कर चाबहार बंदरगाह के विकास के रास्ते की रुकावटें दूर करनी चाहिए और इसके लिए दोनों को मिल कर अमेरिका और ईरान से बात करनी चाहिए।

मौजूदा भारतीय विदेश नीति के नजरिए से ये बातें कहां फिट बैठती हैं, इस सहज समझा जा सकता है। यह भी उल्लेखनीय है कि मुत्ताकी की यात्रा से ठीक पहले भारत ने मॉस्को कंसल्टेशन ग्रुप के उस साझा बयान पर दस्तखत किया, जिसमें बागराम एयरपोर्ट को फिर से अमेरिकी कब्जे में लेने के डॉनल्ड ट्रंप के इरादे को अस्वीकार किया गया है। तालिबान सरकार पर भारत इतना मेहरबान क्यों है, इसे समझना आसान नहीं है। बेशक अफगानिस्तान में भारत के रणनीति हित हैं, लेकिन क्या उन्हें उन्हें साधने की शर्त तालिबान की इस हद तक मिज़ाजपुर्सी है?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo