आंशिक, लेकिन सही दिशा

Categorized as संपादकीय

हालिया कदमों के बावजूद आयोग के सामने साख संबंधी कई चुनौतियां हैँ। उसे ये धारणा तोड़नी होगी कि चुनाव कार्यक्रम एक दल विशेष की सुविधा से तय होता है और आदर्श आचार संहिता लागू करने में आयोग भेदभाव करता है।

आखिरकार निर्वाचन आयोग को आभास हुआ है कि उसकी साख पर देश में गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। तो संदेहों का निवारण करने की दिशा में आयोग ने दो महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैँ। पहले कदम का संबंध विपक्ष के इस आरोप से है कि बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इल्जाम है कि इसके जरिए उन मतदाताओं के नाम कटे, जिनके बारे में धारणा थी कि वे गैर-भाजपा दलों को वोट देंगे। तो अब आयोग ने नियम बदले हैं। नए कायदे के मुताबिक सिर्फ आधार से जुड़े मोबाइल फोन के जरिए ही मतदाता सूची से नाम हटाने या उसमे नाम जोड़ने की अर्जी दी जा सकेगी। एक तरह से यह आयोग द्वारा इसे स्वीकार करना है कि चूंकि अब तक ऐसा नहीं हो रहा था, नतीजतन संभव है कि संदिग्ध लोगों ने संदिग्ध मकसदों से नाम हटवाए या जुड़वाए हों।

इसलिए जरूरी है कि आयोग ऐसी घटनाओं और उनके पीछे जो लोग भी रहे हों, उनके नाम सामने लाने का प्रयास करे। इस सिलसिले में कर्नाटक की सीआईडी जांच में सहयोग कर वह ठोस शुरुआत कर सकता है। आयोग ने दूसरा नियम यह बदला है कि अब पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म होने के बाद ही वोटिंग मशीन के आखिर दौर की मतगणना होगी। हाल में ऐसी अनेक शिकायतें आईं कि वोटिंग मशीन से जीते उम्मीदवार को पोस्टल बैलेट की गणना के आधार पर पराजित घोषित कर दिया गया। स्पष्टतः विपक्ष ने इसमें घोटाला देखा। इसलिए यह नियम बदलना सही कदम है।

बहरहाल, इन कदमों के बाद भी आयोग के सामने साख संबंधी कई चुनौतियां हैँ। उसे ये धारणा तोड़नी होगी कि चुनाव कार्यक्रम एक दल विशेष की सुविधा से तय होता है और आदर्श आचार संहिता लागू करने में आयोग भेदभाव करता है। आरोप यह भी है कि हर विपक्षी शिकायत पर आयोग निष्पक्ष रेफरी की भूमिका में होने के बजाय खुद एक पक्ष बन जाता है। इन इल्जामों ने कम-से-कम विपक्षी खेमों में शक और गुस्सा भरा है। अगर उसे दूर करने की जरूरत अब आयोग ने समझी है, तो उसका स्वागत किया जाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo