समस्या की जड़ जहां

Categorized as संपादकीय

आय कर और जीएसटी दरों में कटौती जैसे कदमों से लोगों को बेशक कुछ राहत मिली है, लेकिन असल सवाल है कि क्या इससे लोगों के हाथ में इतना पैसा बचने लगेगा, जिसे खर्च करने के वे उपाय ढूंढने लगेंगे?

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने यह पहली बार नहीं कहा है, मगर जीएसटी ढांचे में बदलाव को लेकर उम्मीद जगाने का अभी जैसा माहौल है, उसके बीच ये बात खास प्रासंगिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर में मुनाफा जिस दर से बढ़ा है, कर्मचारियों की तनख्वाह में उससे काफी कम वृद्धि हुई है। नागेश्वरन ने कहाः ‘टॉप 25 मैनुफैक्चरिंग कंपनियों का रिकॉर्ड देखें या सामान्यतः पूरे प्राइवेट सेक्टर पर गौर करें, तो यह सच्चाई नजर आएगी कि मुनाफे की दर की तुलना में तनाख्वाह में वृद्धि काफी पीछे रही है।

एआई की वजह से ये समस्या आगे और विकट हो जाएगी।’ तनख्वाह वृद्धि की तुलना अगर गुजरे पांच वर्ष में रही मुद्रास्फीति दर से की जाए, तो बाजार में आज जो हालात हैं, उन्हें और भी बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। ऐसी तुलनाओं से सामने आया है कि अधिकांश कर्मचारियों की वास्तविक आय लगभग जहां की तहां रही है। और फिर ये बात संगठित क्षेत्र की है, जिसके कर्मचारियों का हाल फिर भी बेहतर रहता है। गुजरे दस वर्षों के अंदर ऐसे भी दौर आए हैं, जब असंगठित क्षेत्र में वास्तविक आय में असल में गिरावट आई, जबकि इस क्षेत्र में भारत के लगभग 90 फीसदी कामकाजी लोग काम करते हैं। उपभोग में गिरावट ऐसी हालत का स्वाभाविक परिणाम होता है। बाजार में मांग की कमी की शिकायतों की जड़ इस हाल में ही छिपी हुई हैँ।

सरकार ने इसका समाधान पहले आय कर सीमा बढ़ा कर और अब जीएसटी दरों में कटौती करके ढूंढने की कोशिश की है। इन कदमों से लोगों को बेशक कुछ राहत मिली है, लेकिन असल सवाल है कि क्या इससे लोगों के हाथ में इतना पैसा बचने लगेगा, जिसे खर्च करने के वे उपाय ढूंढने लगेंगे? जिस समय आमदनी की बुनियादी स्थितियां जस की तस हैं और ऊपर से डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों की मार से लाखों रोजगार पर तलवार लटक गई है, तथा एआई जैसी एवं अन्य तमाम किस्म की चुनौतियां सामने हैं, जरूरत हवाई माहौल बनाने के बजाय सतर्क नजरिया अपनाने की है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo