इजराइल की दरकती जमीन

Categorized as संपादकीय

संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति ने पिछले हफ्ते कहा कि गज़ा में जारी इजराइली कार्रवाई ‘मानव संहार’ की श्रेणी में आती है। इसके पहले हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अपने अंतरिम निर्णय में इजराइली कार्रवाइयों को ‘मानव संहार जैसा’ बता चुका है।

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और पुर्तगाल ने स्वतंत्र फिलस्तीनी राज्य को मान्यता प्रदान कर दी है। सात अन्य देश कह चुके हैं कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंगलवार से शुरू हो रही उच्चस्तरीय चर्चा के दौरान वे फिलस्तीन को मान्यता दे देंगे। इनमें फ्रांस, बेल्जियम, न्यूजीलैंड और लग्जमबर्ग शामिल हैं। मान्यता देने की इच्छा तो जापान ने भी जताई थी, लेकिन अमेरिकी दबाव के कारण उसने फिलहाल इरादा बदल लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते की ब्रिटेन यात्रा के दौरान वहां कि कियर स्टार्मर सरकार पर भी दबाव डाला था कि वह मान्यता के एलान से बाज आए। मगर ब्रिटेन ने नाफरमानी की। उससे कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का हौसला बढ़ा। संभावना है कि न्यूजीलैंड भी इन तीन देशों के नक्शे-कदम पर चलेगा।

ये सभी एंग्लो-सैक्सन मूल के देश हैं, जिनका किसी महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मसले पर अमेरिका से ऐसा मतभेद शायद ही कभी उभरता है। लेकिन फिलस्तीन का सवाल अब सामान्य नहीं रहा। इजराइल ने अपने बेलगाम और उच्छृंखल व्यवहार से विश्व जनमत को झकझोर रखा है। यूरोप और अमेरिका में लाखों लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। उनका जो इल्जाम है, उसकी पुष्टि पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति ने भी कर दी। कहा कि गज़ा में जारी इजराइली कार्रवाई ‘मानव संहार’ की श्रेणी में आती है। इसके पहले हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अपने अंतरिम निर्णय में इजराइली कार्रवाइयों को ‘मानव संहार जैसा’ बता चुका है।

तो अब कुछ करते दिखना उन देशों की भी मजबूरी बन गई है, जिन्होंने गुजरे 37 वर्षों से टाल-टोल का नजरिया अपनाए रखा था। डॉनल्ड ट्रंप अभी भी विश्व एवं एक बड़े अमेरिकी जनमत को ठेंगे पर रखते हुए बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के ‘मानव संहारी’ व्यवहार का समर्थन कर रहे हैं, तो यही कहा जाएगा कि अपने देश के सॉफ्ट पॉवर को वे अपूरणीय क्षति पहुंचा रहे हैँ। गज़ा मानव अधिकारों के प्रति वचनबद्धता को मापने का एक पैमाना बन चुका है। नतीजतन, फिलस्तीनी इलाकों में नेतन्याहू सरकार भले अपना दबदबा बढ़ा रही हो, मगर विश्व जनमत के नजरिए में वह रोज हार रही है। फिलस्तीन को ताजा मान्यताएं इसका प्रमाण हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo