ट्रंप का प्ले-बुक

Categorized as संपादकीय

ट्रंप मोदी की खूब तारीफ करते हैं। उन्हें महान नेता’, ‘बहुत करीबी दोस्त’, ‘शानदार काम कर रहे नेताबताते हैं। लेकिन लगे हाथ वे ऐसे फैसले भी कर रहे हैं, जिनसे भारत के दीर्घकालिक हितों को क्षति पहुंच रही है।

डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के नीतिकार संभवतः इस निष्कर्ष पर हैं कि भारतीय विदेश नीति का प्रमुख मकसद देश के अंदर सर्व-प्रमुख विश्व नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छवि निर्माण है। यह हो रहा हो, तो फिर अन्य मोर्चों पर क्या होगा, भारत इसकी फिक्र नहीं करता! तो ट्रंप ने भारत के मामले में एक खास कार्यशैली अपना ली है। वे अपने हर बयान में मोदी की खूब तारीफ करते हैं। उन्हें ‘महान नेता’, ‘बहुत करीबी दोस्त’, ‘शानदार काम कर रहे नेता’ बताते हैं। लेकिन लगे हाथ वे ऐसे फैसलों का एलान भी करते हैं, जिनसे भारत के दीर्घकालिक हितों को क्षति पहुंच रही है। ऊंचे आयात शुल्क के जरिए भारतीय उत्पादों की अमेरिकी बाजार में पहुंच सीमित कर देना और रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को खरी-खोटी सुनाना अब पुरानी बातें हो गई हैं।

ताजा फैसलों में उन्होंने भारत को ड्रग्स की तस्करी करने वाले देशों की सूची में डालते हुए कई भारतीय कंपनियों के अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया है। उधर एच-1बी वीजा पाने की शर्तें ऐसी कर दी हैं कि अधिकांश भारतीयों के लिए अमेरिका में काम करने जाना लगभग नामुमिकन हो जाएगा। मगर इससे भी बड़ी रणनीतिक चोट उन्होंने चाबहार बंदरगाह के मामले में पहुंचाई है। इसके निर्माण एवं संचालन में अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को मिली छूट उन्होंने खत्म कर दी है। इस तरह भारत के लिए इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को जारी रखना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

अभी पिछले साल ही मोदी सरकार ने इस बंदरगाह की 10 वर्ष की लीज का करार ईरान से किया था। इस बंदरगाह को भारत पाकिस्तान में चीन द्वारा बनाए गए ग्वादार बंदरगाह के जवाब के रूप में देखता रहा है। मध्य एवं पूर्व एशिया तक सीधी पहुंच के लिए इससे भारत का मार्ग मिलने वाला था, क्योंकि इसके जरिए वह इंटरनेशनल नॉर्थ- साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर से जुड़ जाता। फिर भारत की साख का सवाल है। अमेरिकी दबाव में भारत पीछे हटा, तो भारत की कारोबारी वचनबद्धताएं संदिग्ध होंगी। यह आत्मघाती कदम होगा। और ऐसा नहीं हुआ, तो फिर भारतीय कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंध झेलने पड़ेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo