इंसाफ का सवाल है

Categorized as संपादकीय

ये दलील अपनी जगह सटीक है कि अगर राष्ट्र के खिलाफ किसी ने कुछ किया है, तो उसे जेल में रहना चाहिए। मगर ऐसे इल्जाम न्यायिक प्रक्रिया के अंजाम पर पहुंचने से तय होंगे, या महज आरोप भर लग जाने से?

फिलहाल मुद्दा यह नहीं है कि उमर खालिद, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा, शिफा उर रहमान आदि फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में शामिल थे या नहीं। उन पर साजिश में शामिल होने का आरोप है, जिस पर न्यायपालिका का निर्णय आना बाकी है। संबंधित कोर्ट अभियुक्तों के खिलाफ मौजूद साक्ष्यों पर विचार करने और उन पर अभियुक्तों की दलील सुनने के बाद अपने निर्णय पर पहुंचेगा। अगर ये सभी दोषी पाए गए, तो भारतीय न्याय संहिता में मौजूद प्रावधानों के तहत उन्हें वाजिब सज़ा सुनाई जाएगी। अपेक्षित यह था कि पांच साल की लंबी अवधि के दौरान कम-से-कम निचली अदालत इस प्रक्रिया को पूरी कर चुकी होती। अगर आरोप साबित हो गए होते, तो अभी ये अभियुक्त अभी सजा काट रहे होते।

मगर यह भारतीय न्याय व्यवस्था पर प्रतिकूल टिप्पणी है कि यह प्रक्रिया के पूरी होने की संभावना अभी तक दूर बनी हुई है। इस बीच सभी आरोपी पांच साल से जेल में बंद हैं। फिर भी दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। इसका अर्थ एक तरह से अभियोजन पक्ष की इस दलील पर अदालत की मुहर लगना है कि ‘अगर आपने राष्ट्र के खिलाफ कुछ किया है, तो आपको जेल में ही रहना चाहिए।’ ये दलील अपनी जगह सटीक है। मगर सवाल है कि राष्ट्र के खिलाफ किसी ने कुछ किया है, यह न्यायिक प्रक्रिया के अंजाम पर पहुंचने से तय होगा, या महज आरोप भर लग जाने से?

आधुनिक न्याय व्यवस्था का तो सिद्धांत है कि जब तक दोष साबित ना हो जाए, अभियुक्त को निर्दोष माना जाता है। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने कई बार व्यवस्था दी है कि विचाराधीन मामलों में बेल नियम होना चाहिए, जबकि जेल अपवाद। हाई कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में मुकदमा सामान्य ढंग से चलेगा। जबकि भारतीय न्याय व्यवस्था की सामान्य गति विभिन्न मामलों में देर से हुआ न्याय अन्याय है- की कहावत के अनुरूप साबित हुई है। फिर मुद्दा यह भी है कि आखिरकार ये अगर आरोपी अगर बरी हो गए, तो उनकी मौजूदा पीड़ा की भरपाई कौन करेगा?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo