हरियाणा में फिर हुड्डा बनाम सुरजेवाला

इस बार हरियाणा में कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी ज्यादा खुल कर सामने आ गई है। प्रदेश के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने एक दूसरे पर तंज किया और निशाना साधा। असल में पांच दिन के दौरे पर पहुंचे नए प्रभारी संजय दत्त ने सभी नेताओं को… Continue reading हरियाणा में फिर हुड्डा बनाम सुरजेवाला

बांकीपुर में जय श्रीराम का नारा नहीं लग रहा है

बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यह भाजपा की परंपरागत सीट है और इसलिए उसके लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला है। वैसे भी राज्य में भाजपा की पहली सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव हो रहा है। सो, भाजपा की सम्राट चौधरी सरकार के एक सौ दिन के… Continue reading बांकीपुर में जय श्रीराम का नारा नहीं लग रहा है

सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ

आमतौर पर सरकार का काम जनता की समस्याओं को दूर करना होता है। लोकतंत्र में उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के प्रति होती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के मामले में सरकार जनता की बजाय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ है। कंपनियां भी सरकार का खुल कर समर्थन कर रही हैं।… Continue reading सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ

जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे का मामला तेज होगा

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मामले में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी पार्टियां भी अब सक्रिय हो गई हैं। राज्य में चुनाव होने और नई सरकार के गठन के दो साल होने जा रहे हैं और अभी तक केंद्र सरकार ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की दिशा में कोई पहल… Continue reading जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे का मामला तेज होगा

भाजपा को पुराने नेताओं की परवाह नहीं

भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं को ठिकाने लगाने का अभियान पिछले कई बरसों से चल रहा है। लेकिन अब अंतर यह आ गया है कि भाजपा उनकी नाराजगी की परवाह किए बगैर निपटा रही है। पहले मुख्यधारा से हटा कर कहीं दूसरी जगह एडजस्ट किया जाता था और फिर चुपचाप किनारे कर दिया जाता… Continue reading भाजपा को पुराने नेताओं की परवाह नहीं

क्या नितिन नबीन हो गए थे नाराज?

यह सवाल पटना से लेकर दिल्ली तक इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार बदल कर जिस नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया उसको बधाई देने में नितिन नबीन को 22 घंटे लग गए। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया… Continue reading क्या नितिन नबीन हो गए थे नाराज?

यूरोप यात्रा के कारण टला राहुल का कार्यक्रम

आमतौर पर कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने फैसलों से चौंकाते रहते हैं लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कम नहीं चौंकाते हैं। अभी फिर उन्होंने अपनी पार्टी के साथ साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के नेताओं को भी चौंकाया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज… Continue reading यूरोप यात्रा के कारण टला राहुल का कार्यक्रम

राममंदिर का सीईओ कैसे चुना जाएगा?

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद चढ़ावे की गिनती और मंदिर के प्रबंधन की नई व्यवस्था बनाई जानी है। नई व्यवस्था के तहत मंदिर में एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति की जाएगी। सीईओ का चयन करने के लिए रिटायर जज जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में तीन लोगों… Continue reading राममंदिर का सीईओ कैसे चुना जाएगा?

मोदी का एंगस टेलर से मिलना

पहला सवाल तो यही है कि ये एंगस टेलर कौन हैं? एंगस टेलर ऑस्ट्रेलियाई संसद के नेता प्रतिपक्ष हैं। यानी वे उस दर्जे के नेता हैं, जिस दर्जे के नेता भारत में राहुल गांधी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन की अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात के बाद वहां के… Continue reading मोदी का एंगस टेलर से मिलना

अखिलेश का सॉफ्ट हिंदुत्व कितना चलेगा

गैर भाजपा दलों की सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। सबसे पहले 2007 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इसे आजमाया था। तब कांग्रेस के तमाम दिग्गज इस पक्ष में थे कि भाजपा के खिलाफ यही रणनीति कारगर होगी। उसके बाद से अलग अलग तरीके से इसे कांग्रेस… Continue reading अखिलेश का सॉफ्ट हिंदुत्व कितना चलेगा

logo