मोदी का एंगस टेलर से मिलना

Categorized as राजनीति

पहला सवाल तो यही है कि ये एंगस टेलर कौन हैं? एंगस टेलर ऑस्ट्रेलियाई संसद के नेता प्रतिपक्ष हैं। यानी वे उस दर्जे के नेता हैं, जिस दर्जे के नेता भारत में राहुल गांधी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन की अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात के बाद वहां के नेता प्रतिपक्ष एंगस टेलर से भी मुलाकात की। सरकार की तरफ से इस मुलाकात की तस्वीरें जारी की गईं। टेलर ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत तारीफ की और कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त देश है।

अब दूसरा सवाल है कि एंगस टेलर से मोदी का मिलना क्यों खास है? यह मुलाकात इसलिए खास है कि भारत में पिछले कुछ समय से विदेशी मेहमानों का नेता प्रतिपक्ष से मिलना बंद हो गया है। एकाध अपवाद को छोड़ कर पहले भारत में जो भी विदेशी मेहमान आता था वह नेता प्रतिपक्ष से भी मिलता। अब स्थिति बदल गई है। अब एकाध अपवाद को छोड़ कर कोई भी विदेशी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत में नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलता है। कुछ समय पहले इसे लेकर विवाद हुआ था तब कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था कि सरकार विदेशी मेहमानों को नेता प्रतिपक्ष से मिलने से मना करती है। क्या पता ऑस्ट्रेलिया के नेता प्रतिपक्ष से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद कुछ बदलाव आए!


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo