राममंदिर का सीईओ कैसे चुना जाएगा?

Categorized as राजनीति

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद चढ़ावे की गिनती और मंदिर के प्रबंधन की नई व्यवस्था बनाई जानी है। नई व्यवस्था के तहत मंदिर में एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति की जाएगी। सीईओ का चयन करने के लिए रिटायर जज जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में तीन लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी की पहली बैठक में सीईओ की नियुक्ति के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि सीईओ के लिए कमेटी आवेदन मंगा रही है। कोई भी व्यक्ति, जो तय शर्तों को पूरा करता है वह आवेदन कर सकता है।

सीईओ के लिए शर्तें बहुत सरल हैं। ग्रेजुएट होना चाहिए और 20 साल प्रबंधन व वित्त के क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना चाहिए। धार्मिक संस्थाओं में काम करने का अनुभव हो तो प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरी शर्त यह है कि प्रैक्टिसिंग वैष्णव हो, रामभक्त हो। अब सवाल है कि इस तरह के अनुभव वाले अगर हजारों लोगों ने आवेदन कर दिया तो क्या होगा? 18 जुलाई तक आवेदन करना है। ध्यान रहे कमेटी के पास अपना कोई सिस्टम नहीं है कि आवेदन करने वाले का बैकग्राउंड चेक कराए। फिर इस तरह से आवेदन मंगाने का क्या मतलब है? क्या यह सिर्फ दिखावा नहीं है? क्योंकि अगर हजारों आवेदन आए तो उनकी छंटनी और बैकग्राउंड चेक करने में बहुत समय लगेगा। तभी सर्च कमेटी को अयोध्या के साधु, संतों, मठ के लोगों या मंदिरों के प्रबंधन संभाल रहे बोर्ड से रिक्मेंडेशन मंगाना चाहिए। जानकारों का कहना है कि बनना आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के ही किसी आदमी को है, जिसका रिक्मेंडेशन उनकी ओर से किया जाएगा। लेकिन उससे पहले दिखावा करना भी जरूरी है।


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo