सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ

Categorized as राजनीति

आमतौर पर सरकार का काम जनता की समस्याओं को दूर करना होता है। लोकतंत्र में उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के प्रति होती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के मामले में सरकार जनता की बजाय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ है। कंपनियां भी सरकार का खुल कर समर्थन कर रही हैं। तभी दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टोयोटा ने देश के एक जाने माने इन्फ्लूयंसर मनीष कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी हैरान करने वाली बात है। आमतौर पर नागरिक कंपनियों के खिलाफ मुकदमा कराते हैं या उलटी गंगा बह रही है। गाड़ी के इंजन में गड़बड़ी आने की शिकायत करने पर कंपनी ने शिकायत करने वाले नागरिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर है कि शिकायत करने वाले इन्फ्लूएंसर मनीष कश्यप ने टोयाटा कंपनी की गाड़ी में गड़बड़ी नहीं बताई है। उन्होंने दावा किया है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से इंजन में पानी पहुंच जाता है, जिससे इंजन में गड़बड़ी आ जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी बिल्कुल नई है और 12 हजार किलोमीटर चलने पर ही खराब हो गई है। वे इस गड़बड़ी का पूरा ठीकरा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर फोड़ रहे हैं। लेकिन मुकदमा टोयोटा ने कराया है। सरकार कह रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से इंजन में कोई गड़बड़ी नहीं आ रही है। लेकिन टोयोटा को लग रहा है कि इस प्रचार से उनकी छवि प्रभावित हो रही है। ध्यान रहे इथेनॉल के मामले में टोयोटा ने खुल कर सरकार का साथ दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। फिर भी यह मुकदमा तो अजीब ही है। उपभोक्ता अगर किसी उत्पाद की शिकायत कर रहा है तो उसकी जांच कराने की बजाय उसके ऊपर मुकदमा कराना, नए भारत का चलन है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo