उमा भारती अगला चुनाव झांसी से लड़ेंगी

भाजपा की कट्टर हिंदुवादी राजनीति का चेहरा रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती संन्यास खत्म करके सक्रिय राजनीति में लौटने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि वे 2029 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। अभी उनकी उम्र 66 साल है यानी 2029 के लोकसभा चुनाव के समय वे 70 साल… Continue reading उमा भारती अगला चुनाव झांसी से लड़ेंगी

मोदी सरकार में फेरबदल की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला साल बहुत अच्छा नहीं बीता है। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर से लेकर अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद और व्यापार संधि में समझौता करने की चर्चाओं के बीच पहला साल बीता। हालांकि लोकसभा चुनाव में लगे झटके से पार्टी उबर गई है। एक के बाद… Continue reading मोदी सरकार में फेरबदल की तैयारी

भाजपा का अध्यक्ष भी अगले महीने!

अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में फेरबदल कर सकते हैं और इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय कर लिया… Continue reading भाजपा का अध्यक्ष भी अगले महीने!

कांग्रेस को याद आए सीताराम केसरी

कांग्रेस पार्टी को अचानक सीताराम केसरी याद आ गए हैं। शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सीताराम केसरी की 25वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर कांग्रेस के पुराने कार्यालय 24, अकबर रोड में एक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने जाकर केसरी को श्रद्धांजलि दी। उधर शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Continue reading कांग्रेस को याद आए सीताराम केसरी

एक और डिप्टी सीएम की घोषणा होगी

बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि विपक्ष की ओर से एक और उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाएगा। तेजस्वी के साथ उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर मल्लाह जाति से आने वाले मुकेश सहनी के… Continue reading एक और डिप्टी सीएम की घोषणा होगी

बंगाल में उलटी गंगा बह रही है

पूरे देश में विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से फर्जी वोटर बनवाए जा रहे हैं और असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। बिहार में मतदाता सूची से विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध इस आधार पर किया गया कि चुनाव आयोग ने योग्य मतदाताओं… Continue reading बंगाल में उलटी गंगा बह रही है

महाराष्ट्र में सबको चाहिए एसआईआर

यह कमाल का विरोधाभास है कि देश भर में विपक्षी पार्टियां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रही हैं लेकिन महाराष्ट्र में सबको एसआईआर चाहिए। ध्यान रहे चुनाव आयोग देश भर में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर कराने की तैयारी कर रहा है। दो महीने के भीतर इसे लेकर दो बड़ी बैठक हुई… Continue reading महाराष्ट्र में सबको चाहिए एसआईआर

भारत और अमेरिका की बातों में फिर विरोधाभास

पता नहीं ऐसा क्या हो गया है कि भारत और अमेरिका में किसी बात पर सहमति नहीं बन पा रही है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बात हो रही है तो उसमें भी दोनों तरफ से अलग अलग बातें कही जा रही हैं। उसमें भी एक… Continue reading भारत और अमेरिका की बातों में फिर विरोधाभास

ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को पता है कि वे  कितना भी विरोध करेंगी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को नहीं रोक पाएंगी। चुनाव आयोग ने एसआईआर की तैयारी कर ली है और एक हफ्ते में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार की तरह ही हर… Continue reading ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारा

बिहार कांग्रेस का आंतरिक विवाद

बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आपसी विवाद सुलझाने का दावा किया है। हालांकि इसमें कितनी कामयाबी नहीं मिलेगी, नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के अंदर के झगड़े का निपटारा कैसे होगा? कांग्रेस के अंदर झगड़ा इतना बढ़ गया है कि दिल्ली से अशोक गहलोत महागठबंधन का… Continue reading बिहार कांग्रेस का आंतरिक विवाद

logo