मोदी सरकार में फेरबदल की तैयारी

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला साल बहुत अच्छा नहीं बीता है। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर से लेकर अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद और व्यापार संधि में समझौता करने की चर्चाओं के बीच पहला साल बीता। हालांकि लोकसभा चुनाव में लगे झटके से पार्टी उबर गई है। एक के बाद एक कई राज्यों में चुनाव जीत कर भाजपा ने लोकसभा में हुए नुकसान को पीछे छोड़ दिया है। फिर भी यह पहली बार है, जब नरेंद्र मोदी गठबंधन की सरकार चला रहे हैं और सहयोगी पार्टियों का प्रत्यक्ष या परोक्ष दबाव झेल रहे हैं। बिहार का विधानसभा चुनाव इस लिहाज से लिटमस टेस्ट की तरह है। इस चुनाव के नतीजों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुश्किलों पर विराम लगेगा या उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी, यह बड़ा सवाल है। इस बीच चर्चा है कि बिहार चुनाव के बाद मोदी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। नतीजा चाहे जो हो बदलाव होगा। अगले साल और उसके अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख कर फेरबदल की जाएगी। 14 नवंबर को बिहार चुनाव का नतीजा आने और करीब एक हफ्ते में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के बीच मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि बिहार के मंत्रियों में से कुछ लोगों की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरे सरकार में आ सकते हैं। दो चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की छुट्टी हो सकती है। उनकी जगह विवेक ठाकुर मंत्री हो सकते हैं। जो दूसरा चेहरा चर्चा में है वह राजीव प्रताप रूड़ी का है। सूत्रों के मुताबिक रूड़ी के प्रति पार्टी आलाकमान का सद्भाव बना है और उनको केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान शुरू किया तो उसकी शुरुआत सारण से हुई और वहां सारण के सांसद रूड़ी उनके साथ थे। यह एक टोटका भी कहा है। कहा जाता है कि सारण से चुनाव अभियान शुरू करने पर भाजपा की जीत होती है। बहरहाल, बिहार से दो अपेक्षाकृत युवा चेहरों रूड़ी और विवेक ठाकुर के नाम की चर्चा हो रही है।

बिहार में जैसी सरकार बनेगी उसका असर कैबिनेट में फेरबदल में दिखेगा। झारखंड से भाजपा के पास कोई आदिवासी सांसद नहीं हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि नवंबर के मध्य में मंत्रिमंडल में बदलाव होता है तो किसी आदिवासी को मौका मिल सकता है। उसे अप्रैल में राज्यसभा में लाया जा सकता है। अगले साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव है। इस लिहाज से भी कुछ बदलाव होगा। केरल से सुरेश गोपी मंत्री हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि हाल ही में राज्यसभा भेजे गए मास्टर सी सदानंदन को उनकी जगह मंत्री बनाया जाए। यह बदलाव संभव है। बंगाल का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है। तमिलनाडु के किसी नेता को कहीं से राज्यसभा में लाकर मंत्री बनाने की भी चर्चा है। उसके अगले साल उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इन राज्यों के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी फेरबदल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड उनके सामने है और पांच साल से ज्यादा समय से जितने मंत्री हैं उनमें से काफी मंत्रियों की सरकार से छुट्टी हो सकती है।


Previous News Next News

More News

कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे

October 2, 2026

बेंगलुरू। थोक में फॉर्म सात भर कर मतदाताओं के नाम कटवाने के मामले में गुरुवार को दिन भर में कर्नाटक में बड़ा सियासी घटनाक्रम चला। राज्य के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इसे लेकर धरने पर बैठे। उन्होंने प्रदेश चुनाव अधिकारी से इन गड़बड़ियों को रोकने की मांग की। इससे पहले डीके शिवकुमार गुरुवार की सुबह राज्य…

राजा वडिंग की अध्यक्ष पद से विदाई!

October 2, 2026

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पद से इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच गुरुवार को पंजाब कांग्रेस को लेकर चंडीगड़ से दिल्ली तक बड़ी हलचल रही। राजा…

ममता को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली

October 2, 2026

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई है और टूटे हुए गुट की याचिका पर ममता बनर्जी की पार्टी के बैंक खातों पर रोक लग गई है। इस मामले में ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं लेकिन वहां से उनको कोई राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को तृणमूल…

क्रिकेट, हॉकी दोनों के फाइनल में भारत

October 2, 2026

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारत भले पदक तालिका में आठवें पायदान पर है। लेकिन क्रिकेट और हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया है। पुरुषों के हॉकी मुकाबले में भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने गुरुवार को सेमीफाइनल पाकिस्तान को…

राजनीति में ‘गद्दारी’ कोई अवगुण नहीं है

October 2, 2026

राजनीति के अपने मूल्य होते हैं, जो वैयक्तिक और सामाजिक मूल्यों से भिन्न होते हैं। व्यक्ति के जीवन में ईमानदारी, विचारों के लिए प्रतिबद्धता, व्यक्तियों के प्रति वफादारी आदि आवश्यक मूल्य हैं। लेकिन राजनीति में इनको अवगुण माना जाता है। ईमानदार, प्रतिबद्ध और वफादार व्यक्ति राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकता है। वैसे तो…

logo