भाजपा का अध्यक्ष भी अगले महीने!

Categorized as राजनीति

अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में फेरबदल कर सकते हैं और इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है और राष्ट्रीय स्वंयसेलक संघ की सहमति भी हो गई है। अब नाम की घोषणा सिर्फ औपचारिकता है। यह औपचारिकता बिहार विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद की जा सकती है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। ध्यान रहे बड़े राज्यों में गुजरात और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव लंबित था। अब गुजरात का चुनाव हो गया है। वहां पिछड़े समाज से आने वाले जगदीश विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अब उत्तर प्रदेश की बारी है, जहां इस बात पर मंथन हो रहा है कि अध्यक्ष पिछड़ा हो या ब्राह्मण समाज से बनाया जाए।

बहरहाल, कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिन में उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। हालांकि उसमें एक राइडर है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर पार्टी और सरकार दोनों में बदलाव का फैसला होता है तो अध्यक्ष की नियुक्ति टल सकती है। यह फैसला बिहार चुनाव के नतीजों से तय होगा। अगर भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने में कामयाब हो जाती है तो वह कोई भी फैसला करने में सक्षम हो जाएगी। बहरहाल, उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला टलता भी है तब भी अगले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में जितने नामों की चर्चा हुई है उनसे अलग किसी नेता की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही संगठन में बड़ा बदलाव भी होगा। अभी जेपी नड्डा की जो टीम है उसमें से कई लोग संगठन से बाहर हो सकते हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo