कर्नाटक में दोनों क्षत्रपों की दावेदारी

कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होने वाला है। इनमें से तीन सीटें कांग्रेस को मिलेगी और एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा सीट अपने पास रखेगी या सहयोगी पार्टी जनता दल एस के प्रति सद्भाव दिखाएगी? यह सवाल इसलिए है क्योंकि जनता दल एस… Continue reading कर्नाटक में दोनों क्षत्रपों की दावेदारी

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में किसकी दिलचस्पी!

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक इस महीने होने वाली थी। अप्रैल में लोकसभा के तीन दिन के विशेष सत्र के बाद तय हुआ था कि मई में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष के नेताओं की एक बैठक होगी। इसमें सब एक दूसरे का धन्यवाद कहने वाले थे। तय… Continue reading ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में किसकी दिलचस्पी!

कांग्रेस की हिप्पोक्रेसी से परेशानी

कांग्रेस पार्टी जिन बातों को लेकर भाजपा के ऊपर हमला करती है, जब खुद वही काम करती है तो फिर उसका ही नहीं पूरे विपक्ष का एजेंडा कमजोर पड़ता है। ताजा मामला केरल में मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त करना का है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो उसके मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने केरल के मुख्य… Continue reading कांग्रेस की हिप्पोक्रेसी से परेशानी

फालता सीट पर विपक्ष एक हो सकता था

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि भाजपा को एक लाख वोट से जिताएं और सचमुच भाजपा एक लाख नौ हजार वोट से जीती। सोचें, जो सीट भाजपा कभी नहीं जीती थी उस सीट पर इतने बड़े अंतर से जीती। क्या इसका कारण सिर्फ यह… Continue reading फालता सीट पर विपक्ष एक हो सकता था

बिहार एमएलसी चुनाव की तस्वीर साफ

बिहार में विधान परिषद की नौ  सीटों पर चुनाव होने वाला है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव होगा, जो नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई है। वह सीट जनता दल यू के खाते में जाएगी। लेकिन बाकी नौ सीटों को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। नौ में से एक सीट विपक्षी… Continue reading बिहार एमएलसी चुनाव की तस्वीर साफ

अब यूपीएससी के छात्रों की परेशानी

समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार और उसकी एजेंसियां शिक्षा व छात्रों के साथ क्या करना चाहती है? 12वीं की परीक्षा में कॉपियों की दोबारा जांच के चक्कर में इस समय लाखों छात्र भटक रहे हैं तो नीट के करीब 23 लाख छात्रों की किस्मत भी अधर में लटका दी गई है। अब… Continue reading अब यूपीएससी के छात्रों की परेशानी

रुबियो के लिए प्रोटोकॉल ताक पर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं। वे 26 मई को क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक करके वापस लौटेंगे। वे जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे तो वहां की तस्वीरें देख कर कई राइटविंग के लोगों ने कहा कि भारत ने औकात बता दी। सिर्फ अमेरिकी राजदूत… Continue reading रुबियो के लिए प्रोटोकॉल ताक पर

हर चीज साजिश क्यों दिखती है?

भारत में पिछले कुछ वर्षों से हर चीज में साजिश देखने का चलन बहुत बढ़ गया है। कहीं से असहमति की आवाज उठती है या कोई आंदोलन होता है तो उसे तुरंत साजिश बता दिया जाता है। यह तब हो रहा है, जब कथित तौर पर भारत विश्व गुरू हो गया है और कथित तौर… Continue reading हर चीज साजिश क्यों दिखती है?

अभिषेक के लिए मुश्किलें बढ़ गईं

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भाजपा के देवांशु पांडा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक लाख से ज्यादा वोट से जीत का दावा किया था और भाजपा उम्मीदवार की जीत वैसी ही बड़ी हुई है। चुनाव मैदान छोड़ कर हटे तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर… Continue reading अभिषेक के लिए मुश्किलें बढ़ गईं

बकरा किस्तों में कटेगा

केंद्र सरकार किस्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे धीरे धीरे करके कीमत बढ़ाने से लोगों को इसका असर नहीं महसूस होगा। यह आंख में धूल झोंकने का सरकारों का जो तरीका रहा है वही है। पहले चुनाव के कारण दो महीने तक कीमतें स्थिर रखी… Continue reading बकरा किस्तों में कटेगा

logo