फालता सीट पर विपक्ष एक हो सकता था

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि भाजपा को एक लाख वोट से जिताएं और सचमुच भाजपा एक लाख नौ हजार वोट से जीती। सोचें, जो सीट भाजपा कभी नहीं जीती थी उस सीट पर इतने बड़े अंतर से जीती। क्या इसका कारण सिर्फ यह है कि भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई है और उसके बाद यह पहला चुनाव था? यह कारण है लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। इसके अलावा और भी कई कारण हैं, जिनमें एक विपक्ष का बिखराव भी है और एक कारण ममता बनर्जी के उम्मीदवार का मैदान छोड़ कर भाग जाना भी है।

अगर ममता बनर्जी का उम्मीदवार जहांगीर खान चुनाव मैदान में रहता तो जीत हार का अंतर इतना ज्यादा नहीं होता। भाजपा तब भी जीतती लेकिन मुकाबला होता। लेकिन साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगर जहांगीर खान के मैदान छोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से विपक्ष की पार्टियों से संपर्क किया गया होता और किसी एक उम्मीदवार को समर्थन देने पर सहमति बनती तब भी जीत का अंतर इतना बड़ा नहीं होता। ध्यान रहे बंगाल में लेफ्ट पार्टियों का कैडर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। फिर भी फालता के चुनाव में लोगों ने अपने आप लेफ्ट के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को वोट दिया। जहांगीर खान को करीब आठ हजार वोट मिले कांग्रेस के अब्दुल रहमान मुल्ला तीसरे स्थान पर रहे उनको 10 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिला। अगर विपक्ष के नेता एकजुट होकर सीपीएम उम्मीदवार का समर्थन करते तो वे जीत के अंतर को काफी कर सकते थे और चुनाव के बाद पार्टी नेताओं के गिरे हुए मनोबल को भी ठीक कर सकते थे।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo