कोएम्ट एडुटेक को ही ठेका दिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने इस बार जो गड़बड़ की है वह अभूतपूर्व है। उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले 18 लाख बच्चों पर बिना तैयारी के ऑनस्क्रीन मार्किंग का प्रयोग कर डाला। इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। चार लाख से ज्यादा बच्चों ने पुनर्मूल्यंकन का आवेदन किया। उसमें उनको जो… Continue reading कोएम्ट एडुटेक को ही ठेका दिया

कांग्रेस के ओबीसी सीएम की विदाई!

कर्नाटक में सिद्धारमैया की विदाई की तैयारी हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बुलाया गया था। कई घंटे की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बैठक राज्यसभा चुनाव, ग्रेटर बेंगलुरू नगर निगम चुनाव और कुछ… Continue reading कांग्रेस के ओबीसी सीएम की विदाई!

अगले राज्यसभा चुनाव में किस सीएम की विदाई?

इस साल के दोवार्षिक राज्यसभा चुनाव का शिड्यूल बहुत दिलचस्प है। पहले चरण में 37 सीटों पर चुनाव हुआ था और दूसरे चरण में 24 सीटों पर चुनाव हो रहा है। तीसरे चरण में नवंबर में 11 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण में 11 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव हुआ उसमें पांच सीटें… Continue reading अगले राज्यसभा चुनाव में किस सीएम की विदाई?

तमिलनाडु में अन्ना डीएमके पर खतरा

वैसे शॉर्ट फॉर्म में कहा जाए तो ऑपरेशन लोटस को भी ऑपरेशन ‘एल’ कह सकते हैं। लेकिन आमतौर पर विपक्षी पार्टियां अपने विधायकों, सांसदों को भाजपा द्वारा तोड़े जाने को ऑपरेशन लोटस ही कहती हैं। अब तमिलनाडु में इसी तर्ज पर एक ऑपरेशन की चर्चा है, जिसका नाम है ऑपरेशन ‘एल’। यहां ‘एल’ का मतलब… Continue reading तमिलनाडु में अन्ना डीएमके पर खतरा

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का रिहर्सल हुआ है। आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार, 26 मई को मतदान हुआ। लोगों ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया और 61 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए परीक्षा का चुनाव है। मुख्यमंत्री भगवंत… Continue reading पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा

कांग्रेस बंगाल में शहीद दिवस पर दावा करेगी

ममता बनर्जी भले कह रही हैं कि जून में विपक्षी गठबंधन की बैठक होगी। उनकी पार्टी के नेता कांग्रेस के साथ फिर से सद्भाव बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अभी उनके साथ सद्भाव दिखाने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हार कर सत्ता… Continue reading कांग्रेस बंगाल में शहीद दिवस पर दावा करेगी

राज्यसभा की तस्वीर ज्यादा नहीं बदलेगी

राज्यसभा के इस बार के दोवार्षिक चुनाव की खास बात यह है कि ये तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में अप्रैल में 37 सीटों पर चुनाव हुआ। अब दूसरे चरण में जून में 24 सीटों पर चुनाव होगा और तीसरे चरण में साल के अंत में नवंबर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड… Continue reading राज्यसभा की तस्वीर ज्यादा नहीं बदलेगी

झारखंड की दूसरी सीट दिलचस्प होगी

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है। इसमें एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन की है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में शिबू सोरेन का निधन हो गया था। उसके बाद से ही यह सीट खाली है। दूसरी सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक प्रकाश… Continue reading झारखंड की दूसरी सीट दिलचस्प होगी

दिग्विजय नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो बार से राज्यसभा जा रहे हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि वे राज्यसभा नहीं जाएंगे। हो सकता है कि उनको इस बात का अंदाजा हो कि कांग्रेस आलाकमान शायद उनको फिर से राज्यसभा नहीं भेजे। इसलिए उन्होंने पहले ही… Continue reading दिग्विजय नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा?

दोनों उपचुनाव दिलचस्प हैं

महाराष्ट्र और तमिलनाडु दो राज्यों में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से सीट खाली हुई है। वे अपने पति अजित पवार के निधन के बाद उप मुख्यमंत्री बनीं और उनकी खाली हुई बारामती सीट से विधायक हो गई हैं। उधर तमिलनाडु में अन्ना डीएमके नेता… Continue reading दोनों उपचुनाव दिलचस्प हैं

logo