राज्यसभा की तस्वीर ज्यादा नहीं बदलेगी

Categorized as राजनीति

राज्यसभा के इस बार के दोवार्षिक चुनाव की खास बात यह है कि ये तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में अप्रैल में 37 सीटों पर चुनाव हुआ। अब दूसरे चरण में जून में 24 सीटों पर चुनाव होगा और तीसरे चरण में साल के अंत में नवंबर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की 10 सीटों पर चुनाव होगा। इस तरह कुल 72 सीटों पर इस साल चुनाव है। दूसरे चऱण की 24 सीटों के साथ दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी हुआ है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा और तमिलनाडु में सीवी षणमुगम के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव होगा। ये दोनों लोग विधायक बन गए हैं।

अगले महीने जिन 24 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं उनमें से 18 सीटें भाजपा की हैं और कांग्रेस की सिर्फ चार सीट है। एक एक सीट झारखंड और आंध्र प्रदेश की प्रादेशिक पार्टियों के पास हैं। इस बार चुनाव के बाद भी राज्यसभा की तस्वीर कोई खास नहीं बदलने वाली है। सिर्फ इतना अंतर आएगा कि भाजपा के कोटे की 18 सीटों में से उसकी एक सीट कम हो जाएगी, जबकि कांग्रेस की सीटें चार से बढ़ कर पांच हो जाएंगी। झारखंड में एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को फिर से मिल जाएगी। अगर कांग्रेस मेहनत करे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसका साथ दें तो हो सकता है कि झारखंड में कांग्रेस को एक सीट मिल जाए। हालांकि अभी इसकी उम्मीद कम दिख रही है। उधर आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी अपनी एक सीट गंवा देगी। व

कांग्रेस को एक सीट का फायदा कर्नाटक की वजह से हो रहा है। वहां कांग्रेस के चार में से तीन सीटें मिल जाएंगी। अभी उसके पास सिर्फ एक सीट है। उसे एक सीट का नुकसान राजस्थान में होगा, जिसकी भरपाई कर्नाटक में हो जाएगी। राजस्थान में उसके पास दो सीटें हैं, जिनमें से एक सीट वह गंवा देगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी एक सीट बचा लेगी। इस तरह चुनाव के बाद राज्यसभा में भाजपा की सीटें 113 से कम होकर 112 हो जाएंगी। ध्यान रहे भाजपा की सीटों में बड़ा इजाफा इस वजह से हुआ है कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद उसके साथ जुड़ गए हैं। पंजाब के छह राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जब समाप्त होगा तब भाजपा उनको फिर से पंजाब से ही राज्यसभा लाने में सक्षम नहीं होगी। बहरहाल, कांग्रेस की सीटें 29 से बढ़ कर 30 हो जाएंगी। इसके बाद भाजपा को एक या दो सीट का नुकसान साल के अंत में हो सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 111 सीटें आईं। इसके दम पर वह उत्तर प्रदेश दो सीटें जीत सकती है। इस तरह उसकी एक सीट बढ़ जाएगी।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo