दोनों उपचुनाव दिलचस्प हैं

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र और तमिलनाडु दो राज्यों में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से सीट खाली हुई है। वे अपने पति अजित पवार के निधन के बाद उप मुख्यमंत्री बनीं और उनकी खाली हुई बारामती सीट से विधायक हो गई हैं। उधर तमिलनाडु में अन्ना डीएमके नेता सीवी षणमुगम भी विधायक बन गए हैं। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा। ऐसा लग रहा है कि नई बनी पार्टी टीवीके का खाता अभी तुरंत खुल जाएगा। गौरतलब है कि दो साल पहले बनी पार्टी टीवीके 107 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है और उसने सरकार बनाई है। उपचुनाव वाली सीट टीवीके के खाते में जाएगी। वह किसको उच्च सदन में भेजेगी इसमें बड़ी दिलचस्पी है।

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने अपने बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेज दिया है। अब अपनी खाली हुई सीट पर क्या वे दूसरे बेटे जय पवार को भेजेंगी? अगर दूसरे बेटे को भेजती हैं तो यह तय लाइन पर होगा। अगर ऐसा होता है तो अजित पवार के साथ वाले पुराने सभी नेताओं को किनारे करने का अभियान पूरा हो जाएगा। पिछले दिनों चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुंबई में सुनेत्रा और पार्थ पावर से मुलाकात की थी। दोनों ने खुद ही सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उसके बाद से इस बात की चर्चा हो रही है क्या प्रशांत किशोर राज्यसभा जाना चाहते हैं। दिलचस्प यह है कि तमिलनाडु की सीट से भी उनके नाम की चर्चा हुई। ध्यान रहे फिल्मस्टार विजय ने टीवीके पार्टी बनाई तो उनके लिए शुरुआती काम प्रशांत किशोर ने किया। हालांकि वे बिहार में पांच साल और सक्रिय रहने की बात कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo