तमिलनाडु में अन्ना डीएमके पर खतरा

Categorized as राजनीति

वैसे शॉर्ट फॉर्म में कहा जाए तो ऑपरेशन लोटस को भी ऑपरेशन ‘एल’ कह सकते हैं। लेकिन आमतौर पर विपक्षी पार्टियां अपने विधायकों, सांसदों को भाजपा द्वारा तोड़े जाने को ऑपरेशन लोटस ही कहती हैं। अब तमिलनाडु में इसी तर्ज पर एक ऑपरेशन की चर्चा है, जिसका नाम है ऑपरेशन ‘एल’। यहां ‘एल’ का मतलब है कि लॉटरी या लीमा या लीव। इस ऑपरेशन के चलते ई पलानीसामी की पार्टी अन्ना डीएमके का अस्तित्व खतरे में है। उनकी पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। तीन विधायकों ने पहले इस्तीफा दिया था और चौथे विधायक ने मंगलवार को इस्तीफा दिया। ये चारों विधायक मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके में शामिल होकर उसकी टिकट से उपचुनाव लड़ेंगे। जाहिर है भारतीय जनता पार्टी भी अपनी सहयोगी अन्ना डीएमके को बचाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है।

लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी का मामला लॉटरी और लीमा का है। ध्यान रहे लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की पत्नी की नाम लीमा रोज मार्टिन है। वे अन्ना डीएमके की टिकट से विधानसभा का चुनाव जीती हैं। उनके दामाद आधव अर्जुन टीवीके के नेता हैं और विजय की सरकार में मंत्री हैं। माना जा रहा है कि आधव अर्जुन और उनकी सास लीमा रोज मार्टिन लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन से अन्ना डीएमके को तोड़ने का अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का मकसद टीवीके को अकेले दम पर बहुमत दिलाना है। अभी टीवीके की 107 सीटें हैं। मुख्यमंत्री विजय दो सीटों से जीते थे, जिसमें से एक सीट उन्होंने छोड़ दी। सो, अब पांच सीटें दिख रही हैं, जिन पर उपचुनाव होगा। जल्दी ही कुछ और विधायकों का इस्तीफा होगा। बहुमत का आंकड़ा 118 का है। यानी कम से कम 11 सीटें और जीतने की जरुरत है।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo