लालू प्रसाद के नाम पर राजद का प्रचार

बिहार का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी जनता दल यू की ओर से 2005 के पहले से बिहार की याद दिलाई जा रही है और डराया जा रहा है कि अगर महागठबंधन को वोट दिया तो जंगल राज लौट आएगी। जंगल राज के प्रतीक के… Continue reading लालू प्रसाद के नाम पर राजद का प्रचार

वसुंधरा की सक्रियता से क्या बदलेगा?

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता की कहानियां कही जा रही हैं। वे अचानक राजनीतिक बियाबान से निकल कर सत्ता के गलियारे में घूमने लगी हैं। सवाल है कि इससे क्या बदलेगा? उनकी दो इच्छा है। पहली राजस्थान का मुख्यमंत्री बनना और दूसरी इच्छा है कि उनके बेटे दुष्यंत सिंह को केंद्र में मंत्री… Continue reading वसुंधरा की सक्रियता से क्या बदलेगा?

जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा अटका

जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मामला अटक गया है। अनुच्छेद 370 खत्म हुए और जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बने पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। माना जा रहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने और लोकप्रिय सरकार बन जाने के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।… Continue reading जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा अटका

हिमंता की हथियार देने की योजना फेल!

असम में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने राज्य के स्थानीय और मूल निवासियों को हथियार देने की एक योजना शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि उस समय इस योजना की बड़ी आलोचना हुई। कहा गया कि सरकार समाज में विभाजन बढ़ाना चाहती है और हिंसा को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है।… Continue reading हिमंता की हथियार देने की योजना फेल!

जेपीसी नहीं बनी तो सरकार क्या करेगी?

अब यह लगभग स्पष्ट हो गया कि संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर विचार के लिए प्रस्तावित संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में विपक्षी पार्टी नहीं शामिल होंगी। यह संशोधन गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत के बाद मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने का प्रावधान करने के लिए लाया गया है। संसद… Continue reading जेपीसी नहीं बनी तो सरकार क्या करेगी?

चिदंबरम नए मणिशंकर अय्यर हैं

कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने 2014 में नरेंद्र मोदी को लेकर जो बयान दिए थे उनका खामियाजा कांग्रेस पार्टी आजतक भुगत रही है। अब वही काम पी चिदंबरम कर रहे हैं। हैरानी नहीं है कि दोनों कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के सबसे पढ़े लिखे सांसदों में से हैं लेकिन दोनों में किसी… Continue reading चिदंबरम नए मणिशंकर अय्यर हैं

हुड्डा के आगे फिर झुका आलाकमान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान को झुका दिया। पिछले करीब एक साल से राहुल गांधी ने हरियाणा में विधायक दल के नेता का चुनाव रोक रखा था। राहुल गांधी चाहते थे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विदाई हो और नए नेता को कमान दी जाए। उन्होंने इस… Continue reading हुड्डा के आगे फिर झुका आलाकमान

राहुल ने स्टालिन के बाद विजय से बात की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के बाद टीवीके नेता और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय से बात की है। .इस बातचीत को लेकर चेन्नई से दिल्ली तक बहुत चर्चा है। चर्चा इसलिए है क्योंकि विजय ने पार्टी बनाने के बाद डीएमके को चुनौती दी और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव… Continue reading राहुल ने स्टालिन के बाद विजय से बात की

घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाए हुए फॉर्मूले से अलग हटने को राजी नहीं है। उसने विधानसभा चुनाव से पहले घुसपैठिया मुद्दे को हाईलाइट किया है तो मोदी और महिला के साथ साथ मंदिर का मुद्दा भी बनाया है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मंदिर निर्माण का फैसला राज्य सरकार कर… Continue reading घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

योगी का ‘हम और वे’ का नैरेटिव

उत्तर प्रदेश में अचानक ‘आई लव मोहम्मद’ का अभियान कैसे शुरू हुआ? शुरू हुआ भी तो कोई 20 दिन के बाद नवरात्रों में अचानक बरेली में लोगों को इकट्ठा करने का फैसला कैसे हुआ और हिंसा कैसे भड़की? उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो भाषण दिया क्या उसे लिखने के लिए बॉलीवुड का कोई… Continue reading योगी का ‘हम और वे’ का नैरेटिव

logo