भाजपा के ‘गुंडों’ ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की: अभिषेक बनर्जी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग बृहस्पतिवार तड़के यहां पार्टी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में जबरन घुस गये और परिसर में तोड़फोड़ की।

बनर्जी ने दावा किया कि इन लोगों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को क्षतिग्रस्त किया तथा वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन भी ले गए।

भाजपा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया। बारानगर से भाजपा विधायक सजल घोष ने दावा किया कि इस घटना में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में घटना की कथित सीसीटीवी फुटेज साझा की और सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय इस मामले में कार्रवाई करेंगे या “आंखें मूंदे रहेंगे”।

डायमंड हार्बर के सांसद ने न्यायपालिका, विशेष रूप से कलकत्ता उच्च न्यायालय से भी इस घटना का “गंभीरता से संज्ञान” लेने और राज्य में कानून का शासन कायम रखने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने सवाल किया कि वे तृणमूल कांग्रेस और उनसे इतने “डरे हुए” क्यों हैं कि कथित तौर पर इस तरह की धमकी और डराने-धमकाने की जरूरत पड़ रही है।

बनर्जी ने कहा अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ इसी तरह हिंसा, तोड़फोड़ और डराने-धमकाने का व्यवहार किया जाना है, तो मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस घटना को ‘‘राजनीतिक ठगी’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि हर हमले और डराने-धमकाने की हर कार्रवाई को याद रखा जायेगा और “कुछ भी नहीं भुलाया जायेगा’’।

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वकीलों द्वारा बार-बार फोन करने और ईमेल भेजने के बावजूद, कोलकाता पुलिस ने लगभग दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और इस बात की जांच की मांग की कि कथित हमले की साजिश किसने रची और किसके निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया।

Also Read : भारत में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोका गया : हिमंत

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह घटना तड़के लगभग साढ़े चार बजे हुई, जब हथियार लेकर आए लोगों के एक समूह ने कार्यालय में प्रवेश किया और वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के बाद परिसर में तोड़फोड़ की।

उसने दावा किया कि ये लोग एक एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत कई सामान वहां से ले गए।

इस बीच भाजपा विधायक घोष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि इस घटना में भाजपा का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है।”

उन्होंने सवाल किया कि उस समय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यालय में क्यों मौजूद थे और आरोप लगाया कि राजनीतिक सुर्खियों में बने रहने के लिए इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस ने सीसीटीवी फुटेज जारी की, जिसमें कथित तौर पर तोड़फोड़ की घटना देखी जा सकती है। तृणमूल कांग्रेस ने मांग की कि फुटेज में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस फुटेज की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

यह कथित घटना बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय को लेकर बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच हुई है। हाल के दिनों में यह कार्यालय तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

पिछले सप्ताह, पुलिस के साथ कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने परिसर में लगे तृणमूल कांग्रेस के एक होर्डिंग को हटाने की कोशिश की थी। अधिकारियों का आरोप था कि इसे अवैध रूप से लगाया गया था और इससे सुरक्षा को खतरा था।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की टीम की कार्रवाई में कथित तौर पर बाधा डाली थी, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo