भारत में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोका गया : हिमंत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोक दिया।

उन्होंने इन लोगों की पहचान या उन्हें किस स्थान पर रोका गया, इसका विवरण साझा नहीं किया।

शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा असम दी गली विच: नो एंट्री। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्क सुरक्षा बलों ने 22 लोगों की पहचान की, जो भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें सीमा रेखा पर ही रोक दिया।

Also Read : मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने की मांग, विस में प्रस्ताव पारित

उन्होंने कहा घुसपैठ की ऐसी हर कोशिश का यही अंजाम होगा। असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिलों की बांग्लादेश के साथ कुल 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है।

पूर्वोत्तर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन एकीकृत जांच चौकियां (आईसीपी) हैं। इनमें असम के श्रीभूमि में सुतारकंडी, मेघालय में डॉकी और त्रिपुरा में अखौरा शामिल हैं।

क्षेत्र में एक अन्य आईसीपी असम के दर्रांगा में भारत-भूटान सीमा पर स्थित है।

असम पुलिस ने इससे पहले कहा था कि 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कानून के अनुसार पड़ोसी देश से गैर-भारतीय नागरिकों के देश में प्रवेश की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo