एअर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने गत 04 अगस्त को फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना के सिलसिले में मुख्य पायलट को बर्खास्त कर दिया है। उड़ान संख्या एआई2379 फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था। उस घटना में 24 लोग घायल हो गये थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद में नशीले पदार्थों के लिए की गयी शुरुआती जांच में मुख्य पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुक्रवार सुबह जारी प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, खून के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में भी मुख्य पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।

एयर इंडिया ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फुकेट-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की नशीले पदार्थों की जांच पॉजिटव पायी गयी है। सुरक्षा, फिटनेस और नियामकीय अर्हताओं के मामले में एयर इंडिया की जीर-टॉलरेंस नीति के तहत पायलट को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।”

इससे पहले, प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में एयर इंडिया ने कहा था कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उसने स्वैच्छिक तौर पर सभी पायलटों की जांच शुरू कर दी है ताकि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

Also Read : रुस ने यूक्रेन के सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर किया ड्रोन हमला , नौ घायल

एएआईबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य पायलट की शुरुआती जांच और खून के नमूने की प्रयोगशाला में जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने नशीली दवाओं का सेवन किया था। ब्यूरो ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को हिदायत दी है कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय करे।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि उस दिन पहले विमान में ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम विफल हुआ था। उसके बाद ब्लू हाइड्रोलिक सिस्टम और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम भी विफल हो गया था। तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम के फेल होने के बाद विमान का ऑटो पायलट अपने आप बंद हो गया। इसके बाद को-पायलट ने विमान को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन तभी मुख्य पायलट ने बीच में नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।

इस दौरान विमान पहले 372 फुट ऊपर गया और फिर 292 फुट नीचे आया। एएआईबी ने विमान की जांच में पाया कि केबिन के अंदर काफी क्षति हुई है। कई सीटों के हैंड रेस्ट, ऊपर सामान रखने वाले केबिन, शौचालय कबोड और ऊपर की सीलिंग को नुकसान हुआ था।

विमान में तीन शिशु सहित 137 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थे। विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई थी। घायल 24 लोगों में से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जबकि चार लोगों को गंभीर चोट होने के कारण ज्यादा समय तक अस्पताल में रखा गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo