ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नशे को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत पर जोर दिया। 

एनएसए के तहत हिरासत को रद्द किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि वो भारत के साथ हैं और देश और लद्दाख के हित के लिए कार्य करेंगे। कविंदर गुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए वांगचुक के बयान की तारीफ की और कहा यह अच्छी सोच है। मुझे लगता है कि अगर पहले ऐसी सोच होती, तो वो हिरासत में नहीं जाते। सरकार लद्दाख के हित में हमेशा काम कर रही है और पहले भी किया है, जो भी होगा संविधान के दायरे में ही होगा।

कविंदर गुप्ता ने पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर कहा जहां तक ड्रग्स का सवाल है, यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं पूरा समाज इसमें किसी न किसी तरह से जुड़ा हुआ है। माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता रहती है। 

Also Read : चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

ड्रग्स को समाप्त करने के लिए बहुत तेजी से काम किया जा रहा है, सरकार पहले भी इस पर काम करती रही है। ऑर्गेनिक खेती और पर्यटन को हम किस प्रकार से बढ़ा पाएं, उसके लिए लगातार काम हो रहे हैं। हिमाचल में हर तरह के कार्य करने का बहुत स्कोप है। मुझसे जो भी कार्य हो पाएगा, मैं वह करूंगा।

उन्होंने मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव का भारत में पड़ने के असर के सवाल पर कहा, “हिमाचल पर अभी इसका असर नजर नहीं आया है, लेकिन जब यह युद्ध आगे बढ़ेगा, तो चिंताएं बढ़ सकती हैं। जब भी ऐसी आपदा आती है, उस समय हमारी कोशिश रहती है कि ऐसा माहौल बने, जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो।

कविंदर गुप्ता ने कनवर्जन के सवाल पर कहा कनवर्जन पर कानून बनना चाहिए। कुछ लोग लालच देकर कनवर्जन करने की कोशिश करते हैं, जिस पर रोक लगना चाहिए। हिंदुस्तान में ऐसे प्रचलन पर रोक लगना चाहिए। सरकार का इस पर काफी फोकस किया है। अगर हिमाचल में भी इसपर फोकस किया जाए, तो हम इसके लिए काफी कोशिश करेंगे।

फिल्म ‘धुंरधर 2’ में पूर्व माफिया अतीक अहमद का कनेक्शन आईएसआई के साथ दिखाने को लेकर कविंदर गुप्ता ने कहा हर चीज सेंसर होकर आती है, जो भी देशभक्ति की फिल्में आती हैं, जिससे लोगों को असलियत का पता चलता है। पहले कई फिल्में ऐसी भी आती रही हैं, जिसने लोगों को गुमराह किया है। मुझे लगता है सरकार को धुंरधर जैसी देशभक्ति वाली फिल्मों को टैक्स फ्री करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo