कैबिनेट विस्तार के बाद धामी का मंत्रियों को संदेश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रियों ने भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। खजान दास ने कहा यह देवभूमि है और हमारी कोशिश होगी कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हम प्रदेश हित में काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भाजपा फिर जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी। 

वहीं, मंत्री बने राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री, भाजपा और मुख्यमंत्री पर विश्वास करती है और वे उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Also Read : विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बांग्लादेश के उच्चायुक्त से मुलाकात

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जनसेवा है। उन्होंने कहा कि वे अपने विभाग की जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरे प्रदेश का अध्ययन करेंगे और जहां-जहां समस्याएं हैं, उनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हर जिम्मेदारी निभाई है। अब मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को भी वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा आज जिन लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। अब मंत्रिपरिषद के सभी खाली पद भर दिए गए हैं और सरकार लोगों के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम करेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि शनिवार को हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम होगा और 2027 के चुनाव का आगाज भी वहीं से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को 2027 के चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि ये सभी मंत्री पार्टी के लिए विजय पताका साबित होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo