बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार सरकार ने बुधवार की सुबह पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। 

बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के पद से हटाकर लखीसराय का पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

Also Read : मैं अपनी शर्तों पर जीती हूं, सिंगल रहना मेरी पसंद : दिव्या दत्ता

इसी तरह, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को अगले आदेश तक नवगछिया का पुलिस अधीक्षक और लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय कार्मिक-एक का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) राम कृष्णा को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बाढ़, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर तैनात आनंद कुमार सिंह को उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन पर योगदान दें। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने में जुटी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo