मेधा सोमैया मानहानि केस : कोर्ट ने संजय राउत को किया बरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुंबई की एक सत्र अदालत ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मानहानि के एक मामले में बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। यह मामला मेधा सोमैया द्वारा दायर किया गया था, जो भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी हैं। 

मेधा सोमैया मानहानि मामले में सत्र न्यायालय द्वारा बरी किए जाने पर संजय राउत ने कहा, “मुझे राहत मिली है। निचली अदालत ने मुझे 15 दिन की सजा दी थी। मीरा भायंदर नगर निगम में एक घोटाला हुआ था, और वो मैंने नहीं बोला, इस पर विधानसभा में चर्चा हुई। वहां के विधायक प्रताप सरनाईक ने भी इस पर शिकायत दर्ज की है। उस आधार पर मैंने वक्तव्य दिया था, इसलिए मानहानि का कोई सवाल ही नहीं उठता। लेकिन निचली अदालत ने मुझे 15 दिन जेल की सजा दी। हमारे वकीलों ने कोर्ट में अपनी बात सामने रखी। आज मैं बहुत खुश हूं और मेरी पार्टी भी खुश है कि कोर्ट ने हमें निर्दोष बताया है।

Also Read : भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

मेधा सोमैया ने आरोप लगाया था कि संजय राउत ने मीडिया में उनके और उनके पति के खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए थे। संजय राउत ने उन पर मीरा-भायंदर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के नाम पर 100 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का आरोप लगाया था। सोमैया का कहना था कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए।

इस मामले में पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने संजय राउत को मानहानि का दोषी ठहराया था। अदालत ने उन्हें 15 दिन की सजा सुनाई थी और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि, ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए सजा पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद राउत ने सत्र न्यायालय में इस फैसले को चुनौती दी थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर अदालत ने गुरुवार को अपना निर्णय सुनाते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को पलट दिया और संजय राउत को आरोपों से बरी कर दिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

इस तरह बिखरा मोदी का मायाजाल

March 1, 2026

विडंबना ही कहा जाएगा कि जिन दो शिखर सम्मेलनों से प्रधानमंत्री की वैश्विक या विश्व-गुरु की छवि चमकाने की कोशिश हुई, वे दोनों ही मौके विपरीत परिणाम देने वाले साबित हुए। ऐसा क्यों हुआ, इसे समझना महत्त्वपूर्ण है। मगर उसके पहले इस पर ध्यान देना उचित होगा कि आखिर ये मायाजाल था क्या और इसे…

रोशनी की तलाश में भटकते ‘दो दीवाने शहर में’

March 1, 2026

आज के ‘सिने-सोहबत’ में जो फ़िल्म चर्चा का विषय है वो है ‘दो दीवाने शहर में’ जिसके निर्देशक हैं रवि उद्यावर और लिखा है अभिरुचि चांद ने। मौजूदा दौर में जब हिंदी सिनेमा का बड़ा हिस्सा हिंसा, प्रतिशोध और अंधेरे मनोविज्ञान से भरा हुआ है, दर्शक स्वाभाविक रूप से एक हल्की-फुल्की, संवेदनशील और मुस्कुराहट से…

केजरीवाल सिर्फ कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं

March 1, 2026

शराब नीति घोटाले का सीबीआई का केस धराशायी होने और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने के बाद से ही यह विश्लेषण किया जा रहा है कि केजरीवाल अब कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे कांग्रेस के लिए चुनौती बनेंगे। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी…

अगले साल के चुनावों में केजरीवाल की भूमिका

March 1, 2026

अगले साल दो चरण में सात राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में फरवरी और मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव हैं और उसके बाद साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होंगे। इन सात राज्यों में अरविंद केजरीवाल की बड़ी भूमिका होने…

के कविता पार्टी चलाएंगी या पिता के साथ लौटेंगी?

March 1, 2026

शराब नीति घोटाले का केस खारिज होने के बाद सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को ही राहत नहीं मिली है, बल्कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को भी बड़ी राहत मिली है। सीबीआई ने शराब घोटाले में एक साउथ ग्रुप का जिक्र किया था और कविता को उसका…

logo