असम चुनाव: कांग्रेस ने 30 नामों पर लगाई मुहर

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 में से 30 उम्मीदवारों के नामों की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।  

सूत्रों ने बताया कि असम की 42 सीटों पर कांग्रेस ने मंथन किया है, जिनमें से लगभग 30 नामों पर मुहर लग गई है और गौरव गोगोई के जोरहाट से चुनाव लड़ने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे सांसद रकीबुल हसन भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

Also Read : अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी

इससे पहले, जानकारी सामने आई कि 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक पैनल राज्य स्तरीय जांच समिति ने जिला इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों से परामर्श के बाद तैयार किया। बताया जाता है कि यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (यूजीसी) की मंजूरी के लिए भेजी गई। हालांकि, कई संभावित उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता, संगठनात्मक स्वीकार्यता और स्थानीय फीडबैक को लेकर चिंताएं भी सामने आईं।

गौरव गोगोई अभी असम की जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2024 के आम चुनावों में गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन गोगोई को हराया। गौरव को 7,51,771 वोट मिले, जबकि तपन को 6,07,378 वोट मिले, जिससे वे 1,44,393 वोटों के मार्जिन से जीते।

गौरव गोगोई की गिनती वर्तमान में गांधी परिवार के करीबी नेताओं में होती है। सांसद बनने के बाद उन्हें कांग्रेस ने संसद में उपनेता विपक्ष के तौर पर चुना, जिसके बाद वे सदन के अंदर और बाहर भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। वे साल 2023 में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सुर्खियों में आए थे।

गौरव गोगोई असम कांग्रेस के भी प्रमुख हैं, जिन्हें राज्य में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गौरतलब है कि असम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की कोशिश कांग्रेस से नई चुनौती का सामना करते हुए सत्ता में बने रहना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo