अमेरिका-इजरायल ने मिलकर दुनिया को बचाने के लिए किया हमला: नेतन्याहू

Categorized as समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर की गई संयुक्त कार्रवाई को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इसे अस्तित्व को बचाने की लड़ाई करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, “इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगा।

नेतन्याहू ने अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद अपने पहले वीडियो मैसेज में तेहरान में शासन बदलने की बात कही। उन्होंने ईरान की जनता से कहा कि वे जुल्म के बोझ को दूर करें और एक आजाद और मूल्यों पर आधारित शांत ईरान बनाएं।

Also Read : ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया

उनके मुताबिक, अमेरिका-इजराइल के हमले ऐसे हालात बनाएंगे, जिससे ईरान के लोग अपना भविष्य खुद तय कर सकें।

उन्होंने दावा किया कि ईरान की मौजूदा सरकार को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि इससे पूरी दुनिया को खतरा हो सकता है।

इसके साथ ही इजरायली पीएम ने अपने नागरिकों से सेना के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी और संकेत दिया कि आने वाले दिन जोखिम भरे होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में, ऑपरेशन “लायन्स रोअर” के दौरान, हम सभी से सब्र और हिम्मत दिखाने के लिए कहा जाएगा।

हम सब मिलकर खड़े होंगे, हम सब मिलकर लड़ेंगे, और हम सब मिलकर इजरायल की हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा करने में सक्षम होंगे।

नेतन्याहू से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर पुष्टि की कि ईरान की जनता के हित को ध्यान में रख हमले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम होने के बाद आप सत्ता पर काबिज हो सकते हैं।

ट्रंप ने इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स को भी एक ‘ऑफर’ दिया। उन्होंने कहा कि “वे सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दें। उन्होंने वादा किया कि ऐसा करने पर उन्हें पूरी माफी दी जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo