ईरान ने किया बड़ा पलटवार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद ईरान ने बड़ा पलटवार किया। उसने इजराइल के ऊपर मिसाइल दागे तो पूरे इलाके में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान ने पलटवार की जानकारी देते हुए कहा कि उसने इजराइल के खिलाफ पहली बार बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है, जिसमें दर्जनों हमला करने वाले ड्रोन दागे गए हैं। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि इजराइल के अलावा, कतर में अल-उदैद एयरबेस, कुवैत में अल-सलेम एयरबेस, संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा एयरबेस और बहरीन में स्थित पांचवें अमेरिकी अड्डे को ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया।

ईरान के हमले के बाद बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में अमेरिकी नौसेना ठिकाने से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। इसी जगह पर अमेरिकी नौसेना के पांटवें बेड़े और नौसेना की सेंट्रल कमांड का मुख्यालय है। हमले के बाद सामने आए वीडियो में नौसेना बेस परिसर के ऊपर काले धुएं के बड़े गुबार दिखाई दिए। हालांकि नुकसान और मारे गए लोगों को लेकर शाम तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

उधर संयुक्त अरब अमीरात, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने ईरान से आने वाली नई मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया है। हालांकि दुबई में कुछ जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई। माना जा रहा है कि ये आवाजें मिसाइलों को रोकते समय हुईं। ईरान के हमलों को देखते हुए दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया है और सभी एय़रपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। ईरान ने उत्तरी इराक में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर भी मिसाइल हमला किया।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo