राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मिलेंगे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 17 जनवरी को आगमन हो रहा है, जहां वे भागीरथपुरा के दूषित जल पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इस दौरान वे इंदौर में लगभग तीन घंटे रहेंगे। 

कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि राहुल गांधी 17 जनवरी को सुबह सवा 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इस दौरान उनका भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात, मृतकों के परिजनों से चर्चा और अस्पताल में उपचाररत पीड़ितों से मुलाकात प्रस्तावित है। 

कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि 17 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह उपवास दूषित पेयजल से हुई जनहानि, प्रशासनिक लापरवाही एवं भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। 

Also Read : ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में कंटेस्टेंट के साथ अक्षय कुमार की मस्ती

यह उपवास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकारों की रक्षा, श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाना, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा प्रदेशभर में लगातार गिरती पेयजल गुणवत्ता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करना है। 

दरअसल, बीते दिनों भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग अब भी उपचाररत हैं। कांग्रेस का आरोप है कि जल आपूर्ति के लिए हुए काम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और राज्य के बड़े हिस्से में भी लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने दूषित पानी की आपूर्ति के मामले में कार्रवाई भी की है, जिसमें कई अफसरों को निलंबित किया गया है तो वहीं तबादले भी हुए हैं। मामले की जांच भी हो रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo