पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ा देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में केवल स्टार्टअप इकोसिस्टम को सपोर्ट ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने नेतृत्व में भी एक अहम भूमिका निभाई है और देश में जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार और मोबाइल) और यूपीआई जैसे मजबूत पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्टर से व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिली है। यह बयान स्टार्टअप फाउंडर्स की ओर से गुरुवार को दिया गया है। 

हेल्थकेयर स्टार्टअप 1एमजी के सीईओ प्रशांत टंडन ने कहा, “मौजूदा समय में भारत में वह सभी चीजें मौजूद हैं जो एक कारोबारी चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्टार्टअप स्टॉपलाइट में आए हैं, जिससे देश को दुनिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जगह बनाने में सफलता मिली है।

मौजूदा समय में कारोबारी ही नहीं, बल्कि कॉरपोरेट्स, सरकारें और पूरा देश स्टार्टअप्स को समझ रहा है।

टंडन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल पूरे इकोसिस्टम को सपोर्ट किया है, बल्कि इसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

जब हम भारत के स्टार्टअप सफर और हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कारकों पर नजर डालते हैं, इसमें जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार और मोबाइल) और यूपीआई जैसे मजबूत पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इनसे देश के उद्यमिता के पूरे इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने में मदद मिली है और कारोबारियों को ऐसे सिस्टम विकसित करने में मदद मिली है, जिनकी देश को आवश्यकता है।

अर्बन कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अभिराज सिंह बहल ने कहा कि जब हमने अर्बन कंपनी को शुरू किया था, तो देश में केवल एक या दो ही यूनिकॉर्न थे, लेकिन पिछले आठ वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। इस दौरान स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुई है और 110 यूनिकॉर्न और हजारों स्टार्टअप विभिन्न सेक्टर्स में खड़े हुए हैं। स्टार्टअप इकोसिस्टम के हुए विकास और बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

Also Read : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान-ध्यान

प्रिस्टिन केयर के सह-संस्थापक हरसिमरबीर सिंह के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दिया गए भाषण ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। इसने उन्हें भारत आने के लिए प्रभावित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में स्टार्टअप के सीईओ वाली सारी विशेषताएं हैं जैसे- जब भी प्रधानमंत्री मोदी कोई समस्या देखते हैं, तो तुरंत उसे सुलझाने में लग जाते हैं। हाल ही में सेमीकंडक्टर का मुद्दा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जब सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री मुश्किलों का सामना कर रही थी, उसी दौरान देश ने इस सेक्टर में कदम रखा और हमने स्टार्टअप इकोसिस्टम में 20-30 अरब डॉलर निवेश किए हैं।

रेज कॉफी के संस्थापक भरत सेठी ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान भवन में स्टार्टअप इंडिया मिशन का उद्घाटन किया था। मैं उस अत्यंत महत्वपूर्ण, शानदार कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए वहां मौजूद था। उस समय इस कार्यक्रम ने बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।

उस दौरान बहुत कम लोग ही वास्तव में यह समझ पाए थे कि क्या होने वाला है, क्योंकि उस समय भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा था। साथ हीं, आम आदमी के लिए वास्तव में मायने रखने वाली सफलता की कहानियां भी पर्याप्त नहीं थीं।

मुझे लगता है कि हमारी पूरी स्टार्टअप वृद्धि स्टार्टअप इंडिया मिशन की बदौलत हुई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo