जून 2026 तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4जी नेटवर्क: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बसई में 2.5 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इस उपकेंद्र से सैकड़ों आदिवासी एवं सीमावर्ती परिवारों को सतत और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे व्यवसाय और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति प्राप्त होगी। 

इस दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जून 2026 तक देश के हर गांव में 4जी नेटवर्क की सुविधा पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा, “आज भारत में 120 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं, और गांव-गांव तक 4जी उपलब्धता ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी।

उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चाहे बिजली की व्यवस्था हो, पानी की व्यवस्था हो या फिर मोबाइल की व्यवस्था हो हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में 140 करोड़ की आबादी में 120 करोड़ लोगों के हाथ में मोबाइल है। चप्पे-चप्पे पर सबके हाथ में मोबाइल है और जिस गांव में सिग्नल नहीं आता, वो जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधे पर है। जून 2026 तक हर गांव में 4जी लाने का हमने संकल्प लिया है। हम इस संकल्प को पूरा करेंगे।

Also Read : बीबीएल: लियाम स्कॉट की मेहनत बेकार, हरिकेंस ने स्ट्राइकर्स को 37 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कोलारस विधानसभा अंतर्गत लुकवासा में आज, नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण तथा पूज्य पिताश्री श्रद्धेय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि उक्त अत्याधुनिक सुविधायुक्त पंचायत भवन ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त आधार प्रदान करते हुए जनसेवा, सहभागिता और पारदर्शिता का सशक्त केंद्र बनेगा तथा यहां स्थापित पूज्य पिताश्री की प्रतिमा सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

इसके अलावा कोलारस स्थित बदरवास में आज भारतीय डाक विभाग के अत्याधुनिक उप-डाकघर का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह उप-डाकघर आपकी पेंशन, आपकी सब्सिडी और आपकी बचत की सुरक्षा करेगा, साथ ही हमारा डाकिया ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत से जोड़ने की मजबूत कड़ी बनेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo