कोल्ड कफ सिरप मामला: चेन्नई में सरकारी अधिकारियों और फार्मा कंपनी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बच्चों की मौत के मामले में चर्चित कोल्ड कफ सिरप विवाद अब मनी लॉन्ड्रिंग जांच की तरफ बढ़ चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को चेन्नई में 7 ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। 

जिन जगहों पर छापे मारे गए, उनमें सिर्फ एक दवा कंपनी के कार्यालय ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छापेमारी की यह कार्रवाई ‘श्रीसन फार्मा’ नाम की दवा कंपनी से जुड़े मामले में की है, जिसके द्वारा बनाए गए कोल्डरिफ कफ सिरप को पीने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इन मौतों के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से लिया गया।

Also Read : दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छह अफ्रीकी नागरिक

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम स्थित श्रीसन फार्मा कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के बाहर अपनी गाड़ी में इंतजार कर रहा है, क्योंकि कंपनी का परिसर फिलहाल बंद है। ईडी तलाशी लेने आया था, लेकिन कार्यालय बंद है। अधिकारियों ने कथित तौर पर कंपनी के कर्मचारियों को कार्यालय खोलने के लिए सूचित कर दिया है और वे आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ईडी इस मामले में कंपनी के मालिक रंगनाथन के चेन्नई के कोडंबक्कम इलाके में स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह कंपनी वही कफ सिरप बनाती थी, जिसे पीने से मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में बच्चों की जान गई।

छापेमारी की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ईडी ने तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारियों को कार्रवाई के दायरे में लिया है। ड्रग कंट्रोल डायरेक्टर डीपा जोसेफ और संयुक्त निदेशक कार्तिकेयन के चेन्नई स्थित आवासों पर भी तलाशी जारी है। इससे संकेत मिलता है कि इस मामले में सरकारी विभागों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

ईडी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से की जा रही है, क्योंकि यह संदेह है कि विषैली दवाओं की बिक्री से अवैध रूप से कमाई गई रकम को छुपाया गया और इस्तेमाल किया गया, जो कि पीएमएलए के तहत गंभीर अपराध है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

दांव पर लगा इसरो?

July 29, 2026

इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने अब वो राज़ बताया है, जिस पर कयास लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों के ऊपर नौकरशाहों का शिकंजा कसने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसी महीने यह चौंकाने वाली खबर आई कि तकरीबन 120 वैज्ञानिकों और तकनीक-कर्मियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से…

निशाने पर नए शिक्षा मंत्री

July 29, 2026

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया। अब वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोशी पर निशाना साधा और कहा…

logo