हरियाणा भाजपा के कांग्रेस नेता परेशान हैं

Categorized as राजनीति

यह पूरे देश में हो रहा है कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेता और भाजपा के पुराने नेता आपस में लड़ रहे हैं। कई राज्यों में खुल कर विवाद सामने आ गया है और कई राज्यों में यह अभी दबा हुआ है। हरियाणा में यह झगड़ा पिछले दिनों खुल कर दिखाई दिया। कांग्रेस से भाजपा में गए राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जहां हो रहा है वहां के स्थानीय नेताओं को बुलाना चाहिए और उन्हें महत्व देना चाहिए। यह बात उन्होंने सीधे प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को लक्ष्य करके कही। सोचें, यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का था। इस मामले में विवाद इतना बढ़ा कि उनसे माइक ले लिया गया।

इस घटना के दो दिन बाद कांग्रेस से भाजपा में गए एक दूसरे नेता कुलदीप बिश्नोई ने उठाया। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह का समर्थन किया और कहा कि भाजपा को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें बराबर महत्व मिलना चाहिए। ध्यान रहे राव इंद्रजीत खुद केंद्र में मंत्री हैं और उनकी बेटी आरती राव हरियाणा सरकार में मंत्री है। तब भी वे नाराज हैं। कुलदीप बिश्नोई के पास तो कुछ भी नहीं है। उनके परिवार के सभी लोग चुनाव हारे हुए हैं। भाजपा में शामिल होने का कोई फायदा उनको नहीं मिला है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे ब्रजेंद सिंह भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में वापस लौट गए थे। कांग्रेस से भाजपा में गईं किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी राज्य सरकार में मंत्री हैं लेकिन किरण चौधरी का राज्यसभा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें फिर से मौका नहीं मिला है। तभी कहा जा रहा है कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए सभी नेता बहुत खुश नहीं हैं और दूसरी ओर भाजपा के नेता भी पार्टी के कांग्रेसीकरण से नाराज हैं।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo