सो, दिल्ली भी नहीं है विकसित

Categorized as राजनीति

भारत दशकों से विकासशील देश है। पता नहीं सारे नेता कैसे विकास करते हैं कि देश विकसित ही नहीं हो रहा है। आजादी के बाद से ही उभरता हुआ देश है लेकिन आज तक उभर नहीं पाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि भारत विकसित होगा तो असल में क्या क्या होगा? फिर भी सब विकसित भारत बनाने की होड़ में शामिल हैं। इसके बीच दिल्ली के उप राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने ऐसी बात कहीं, जिससे विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर सवाल खड़ा हो गया। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि सबको मिल कर विकसित दिल्ली बनानी है।

अब सोचें, अभी तक दिल्ली ही विकसित नहीं है। उप राज्यपाल के मुताबिक दिल्ली को विकसित बनाना है। सवाल है कि जब दिल्ली विकसित नहीं है तो निश्चित रूप से विकसित भारत का पैमाना बहुत ऊंचा होगा? दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय साढ़े पांच लाख रुपए सालाना है, जो भारत की राष्ट्रीय औसत आय से ढाई गुना है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी रैंकिंग तीसरी है। यहां हर घर बिजली का कनेक्शन है, पानी की आपूर्ति है, शौचालय है, सड़कें अच्छी हैं और स्कूल व स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा भी बाकी देश के मुकाबले बहुत अच्छा है। लेकिन उप राज्यपाल कह रहे हैं कि विकसित दिल्ली बनानी है। असल में उन्हें कुछ कहना था और आज कल पूरे देश में विकसित भारत का जुमला बोलने की भेड़चाल चल रही है तो उन्होंने भी विकसित दिल्ली बनाने का संकल्प कर लिया।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo