कांग्रेस के कार्यक्रम में आखिर हुआ क्या था?

Categorized as राजनीति

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में 15 अगस्त को झंडा फहराते समय वंदे मातरम का विवाद कैसे हुआ? क्या उसके पीछे कोई कहानी है या वह एक सामान्य घटना थी? हालांकि यह तय है कि वंदे मातरम के बीच में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की देह भंगिमा और भाव भंगिमा बदलने का जो कारण जयराम रमेश ने बताया वह एक कहानी है। रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम रोकने का प्रयास नहीं किया। उनके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े तो सोनिया गांधी ने उनके लिए कुर्सी लाने को कहा। लेकिन वीडियो से तो ऐसा नहीं लग रहा है। लेकिन अगर इस बात को भी मान लें तब भी बहुत गंभीर सवाल उठते हैं। तभी ऐसा लग रहा है कि कानूनी पचड़े से बचने के लिए घटनाक्रम के बाद यह कहानी गढ़ी गई। तब भी यह सवाल है कि आखिर यह सब कैसे हुआ, क्या अचानक हुआ या योजना के तहत हुआ?

पहले घटनाक्रम को समझें। वंदे मातरम के पहले दो अंतरे तक सब कुछ सामान्य था। जैसे ही तीसरा अंतरा शुरू हुआ वैसे ही राहुल गांधी की भौवें तनीं। लेकिन वे कैमरे को लेकर सजग थे इसलिए कुछ बोले नहीं। लेकिन सोनिया गांधी ने बोलना शुरू कर दिया और खड़गे भी बोलने लगे। फिर सेवा दल के किसी व्यक्ति को बुलाया गया। सवाल है कि क्या राहुल, सोनिया और खड़गे को इस कानून के बारे में पता नहीं था? क्या वे नहीं जानते थे कि बीच में राष्ट्रगीत रोकने या बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है? ऐसा कैसे हो सकता है! फिर तो इन तीनों से ज्यादा समझदार अजय माकन थे, जो सावधान की मुद्रा में खड़े रहे या सेवा दल का वह व्यक्ति था, जिसने पूरे वंदे मातरम बजाया या वह भी व्यक्ति समझदार था, जिसने इसे बीच में रोकने से मना किया। अगर कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम नहीं बजता तो कानूनी रूप से कोई अपराध नहीं होता क्योंकि यह सिर्फ राजकीय समारोहों के लिए अनिवार्य किया गया है। लेकिन निजी समारोह में भी अगर यह बजना शुरू होगा तो फिर पूरा बजाना होगा। निश्चित रूप से यह बात कांग्रेस के आला नेताओं को पता होगी। तब भी यह घटनाक्रम हुआ तो इसके पीछे यह सोच भी हो सकती है कि पूरा वंदे मातरम गाने के कानून से कांग्रेस अपनी असहमति दिखा दे और फिर उसे पूरा बजा भी दे। तभी कुर्सी मंगाने वाली बात करके कानूनी पचड़े से बच निकलने का लूप होल खोजा गया।

ध्यान रहे वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस हमेशा असहज रही है। फिर भी 1937 में शुरुआती दो पद गाने का जो चलन शुरू हुआ था कांग्रेस उसे जारी रखे हुए थी। भाजपा की सरकार ने एक कानून बना कर सभी छह पद गाना अनिवार्य कर दिया है और इसे अपमान का एक कानून भी बना दिया है। हालांकि यह ऐसा कानून है, जो एक अपराध की तलाश के लिए बनाया गया है। लेकिन कांग्रेस इसकी वजह से मुश्किल में है। दो अंतरे के बाद हिंदू देवी, देवताओं के नाम आते हैं। तभी कांग्रेस इसके न तो समर्थन में दिखना चाहती है और न विपक्ष में। इसलिए उसने बिना बहस के बिल पास होने दिया। केरल की उसकी सरकार ने तो कानून बनने के बाद भी वंदे मातरम से दूरी रखी।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo