मनन मिश्रा ने डाल दिया आग में घी

Categorized as राजनीति

बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों और युवाओं का ठंडा पड़ता गुस्सा और भड़का दिया है। वे पिछले कई चुनाव से लगातार बार कौंसिल में जीत रहे हैं। करीब 14 साल से वे अध्यक्ष हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में खाली हुए दो राज्यसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक पर भाजपा ने उनको उच्च सदन भेजा हुआ है। उन्होंने हैदराबाद की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और रिसर्च सेंटर, नलसार के छात्रों को भड़का दिया। असल में नलसार के छात्रों ने दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के हाथों सर्टिफिकेट लेने से मना किया था। चीफ जस्टिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन कुछ कहता उससे पहले ही मनन मिश्रा ने ऐलान कर दिया कि इस बैच के छात्रों का वकील के तौर पर एनरॉलमेंट नहीं होगा। उनके इस आदेश पर ऐसा हंगामा मचा कि उनको एक घंटे में आदेश वापस लेना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने सोचा ही नहीं कि जंतर मंतर से हाल ही में उठ कर गए छात्र अभी भी आंदोलित हैं। वे सोशल मीडिया में सक्रिय हैं और प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकार उनका गुस्सा ठंड़ा करने में लगी है। उनकी इस दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा का नतीजा यह हुआ कि नलसार के छात्रों को और समर्थन मिल गया। इसके बाद नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी यानी एनएलएसआईयू के छात्रों ने भी चीफ जस्टिस के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

असल में अपने को चीफ जस्टिस और सरकार के प्रति समर्पित दिखाने के लिए मनन मिश्रा ने सबको और मुश्किल में डाल दिया। तभी चीफ जस्टिस ने उनको फटकार लगाई औऱ बहुत साफ शब्दों में कहा कि छात्रों और उनके बीच बोलने वाले वे कौन होते हैं। चीफ जस्टिस ने छात्रों के बहिष्कार के अधिकार का समर्थन किया। लेकिन मनन मिश्रा की बातों से छात्र इतने भड़क गए कि चीफ जस्टिस की आउटरीच भी सफल होती नहीं दिख रही है।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo