पंजाब में अकेले लड़ेगी भाजपा

Categorized as राजनीति

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के दौरे पर गए और चंडीगढ़ से लेकर जालंधर तो राजनीति हुई उससे यह बात और साफ हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी रविदास समाज के डेरा सचखंड बलां के प्रमुख निरंजन दास से भी मिले। पिछले साल केंद्र सरकार ने उनको पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। गौरतलब है कि पंजाब में करीब 33 फीसदी दलित आबादी है। इसमें बड़ा हिस्सा रविदास समुदाय का है। उनकी राजनीतिक मजहबी दलितों से अलग होती है। वाल्मिकी भी अच्छी खासी संख्या में हैं। भाजपा इस बार इनके वोट में अच्छा खासा हिस्सा हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

ध्यान रहे पंजाब में 38 फीसदी के करीब हिंदू आबादी है और करीब 55 सीटों पर हिंदू मतदाताओं का अच्छा असर है। बताया जा रहा है कि भाजपा इन सीटों पर फोकस करके चुनाव लड़ेगी। कहने को तो भाजपा ने भी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को बनाया है, जो जाट सिख समुदाय से आते हैं लेकिन सबको पता है कि भाजपा की राजनीति हिंदू वोटों को होती है। भाजपा जैसे ही कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे जाट सिख समुदाय के हैं। वारिस पंजाब दे नाम से जो नई पार्टी बनी है उसका भी आधार जाट सिख ही हैं। जाट सिख समुदाय 22 फीसदी के करीब आबादी वाला है लेकिन मालवा क्षेत्र की 69 सीटों पर अच्छा खासा असर रखता है। भाजपा को पता है कि चार पार्टियों के बीच जाट सिख वोट बंटता है तो 38 फीसदी हिंदू आबादी ही भाजपा को सबसे बड़ी या दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बना सकती है। इसलिए वह अपने एजेंडे पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उसे लग रहा है कि इस बार त्रिशंकु विधानसभा में उसकी बड़ी भूमिका हो सकती है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo