भाजपा की उलटी रणनीति

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि भाजपा और उसकी सरकार आजकल जो भी रणनीति बनाती है वह उलटी पड़ रही है। सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से उठवाने की रणनीति हो या छात्रों पर लाठीचार्ज की रणनीति हो दोनों का उलटा असर हुआ है। ऐसे ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने के खिलाफ भाजपा की ओर से राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन की रणनीति भी उलटी पड़ती दिख रही है। इससे यह मैसेज जा रहा है कि भाजपा को अपने खिलाफ प्रदर्शन पसंद नहीं है और चाहे कितना भी बड़ा मुद्दा हो उस पर प्रदर्शन होगा तो भाजपा उसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा के प्रदर्शन के छात्र और युवा अपने खिलाफ प्रदर्शन मान रहे हैं। वे भाजपा से पूछ रहे हैं कि क्या वह छात्रों और युवाओं से लड़ना चाहती है? उनका कहना है कि राहुल उनकी बात लेकर प्रदर्शन करने गए थे और वह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं था फिर क्यों भाजपा उसे राजनीतिक रंग दे रही है।

पटना में इसकी गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दी। प्रधानमंत्री आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने बिहार में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर प्रदर्शन करने का फैसला किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। लेकिन वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी तैयार थे उनकी भिड़त हो गई। जिस समय यह प्रदर्शन हो रहा था उसी समय सैकड़ों की संख्या में छात्र पटना में अलग प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कई घंटे तक जेपी गोलम्बर से लेकर डाकबंगाल चौराहा और मुख्यमंत्री आवास के आसपास प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ ही भाजपा का प्रदर्शन भी जुड़ गया। ऐसा लगा, जैसे भाजपा छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। ध्यान रहे पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जो नितिन नवीन की सीट है और जहां से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। बहरहाल, भाजपा वे उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहां भी भाजपा के इस प्रदर्शन का सकारात्मक संदेश नहीं है।


Previous News Next News

More News

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

दांव पर लगा इसरो?

July 29, 2026

इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने अब वो राज़ बताया है, जिस पर कयास लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों के ऊपर नौकरशाहों का शिकंजा कसने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसी महीने यह चौंकाने वाली खबर आई कि तकरीबन 120 वैज्ञानिकों और तकनीक-कर्मियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से…

निशाने पर नए शिक्षा मंत्री

July 29, 2026

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया। अब वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोशी पर निशाना साधा और कहा…

logo