अन्नामलाई भी नीट पर केंद्र के खिलाफ

Categorized as राजनीति

भाजपा से अलग होकर अपना संगठन बनाने के बाद से के अन्नामलाई शांत थे। वे संगठन का काम कर रहे थे। उन्होंने पार्टी छोड़ते समय या उसके बाद भी भाजपा पर कोई हमला नहीं किया था या कोई खिलाफ बयान नहीं दिया था। उलटे दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल कर उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। लेकिन अब उन्होंने मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध किया है। उन्होंने सीधे केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि केंद्र की लापरवाही के कारण पेपर लीक हो रहे हैं और केंद्र सरकार किसी की जवाबदेही तय नहीं कर रहा है।

ध्यान रहे तमिलनाडु में नीट का बहुत विरोध है। जब पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों के लिए एक ही परीक्षा कराने का फैसला हुआ था तभी से तमिलनाडु में इसका विरोध शुरू हुआ था। डीएमके और अन्ना डीएमके दोनों ने इसका विरोध किया। अब टीवीके और उसके नेता मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने भी नीट का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि नीट की व्यवस्था खत्म होनी चाहिए ताकि राज्य अपने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा खुद कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को समवर्ती सूची से निकाल कर राज्य सूची में डाला जाए। ध्यान रहे नीट से पहले राज्य के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए परीक्षा कराने का काम राज्य सरकारें करती थीं या 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला होता था। तमिलनाडु की पार्टियां वही व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo