नाम बदलने से भ्रष्टाचार रूक जाएगा

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के लिए कई बड़ी समस्याओं का समाधान यह है कि नाम बदल दिया जाए। बिहार में शिक्षा की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है तो राज्य सरकार स्कूलों के नाम बदल रही है। साढ़े पांच सौ स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा और उनका नाम सरस्वती विद्या निकेतन होगा। इनको भगवा रंग से रंगा जाएगा। पूरे प्रदेश में इसका विरोध हो रहा है। इस बीच राजधानी दिल्ली में सरकार ने सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी यानी सीपीए का नाम बदल कर दिल्ली स्टेट हेल्थ कॉरपोरेशन यानी डीएसएचसी करने जा रही है। इसका प्रस्ताव उप राज्यपाल के पास भेजा गया है और कहा जा रहा है कि जल्दी ही नाम बदल जाएगा।

सोचें, सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी यानी सीपीए में सात सौ करोड रुपए का घोटाला पकड़ा गया है। दवाओं से लेकर मेडिकल उपकरणों की खरीद में भारी घोटाला हुआ है। कई आईएस अधिकारी जांच के दायरे में हैं और कई लोगों को निलंबित किया गया है। इसके बावजूद जानकार सूत्रों का कहना है कि इसमें गड़बड़ी पर से पूरा परदा नहीं हटा है। कोई राजनीतिक व्यक्ति इसकी जांच के दायरे में नहीं आया है। इस बीच सरकार ने इस एजेंसी का नाम बदलने का फैसला कर लिया। क्या सरकार सोच रही है कि सीपीए का नाम बदल कर डीएसएचसी कर देंगे तो घोटाला नहीं होगा? या सरकार की मंशा यह है कि सीपीए का नाम बहुत बदनाम हो गया तो उसका नाम बदल देते हैं, जिससे लोगों का ध्यान हट जाएगा? जो हो भाजपा की सरकारें ऐसे ही उपायों से समस्याएं सुलझा रही हैं।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo