उमर और किसानों का आंदोलन दब गया

Categorized as राजनीति

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने काफी पहले 20 जुलाई को संसद चलो का आह्वान किया था। मानसून सत्र की घोषणा के साथ ही इसका भी ऐलान हो गया था। उसी समय जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पूर्व राज्य के दर्जे की मांग लेकर 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया था। उधर किसानों ने 21 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन की घोषणा की थी। अमेरिका के साथ हो रही व्यापार संधि में किसानों को लग रहा है कि उनके हितों की अनदेखी हो रही है और अगर यह संधि हुई तो देश के किसानों को नुकसान होगा। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के अलग अलग समूहों ने 21 जुलाई को दिल्ली चलो का ऐलान किया था और पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी।

परंतु 20 जुलाई को छात्रों और युवाओं का ऐसा प्रदर्शन हुआ कि उसमें उमर अब्दुल्ला और किसानों का आंदोलन दब गया। सोमवार, 20 जुलाई को छात्रों और युवाओं ने सुबह 11 बजे से संसद मार्च का प्रयास शुरू किया और शाम पांच बजे तक उनकी कोशिश जारी रही। कई घंटे वे पुलिस से जूझते रहे। कई जगह पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हंगामे के बीच उमर अब्दुल्ला और उनके समर्थकों ने भी जंतर मंतर से संसद मार्च करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उनकी मांग बड़ी है लेकिन वह मुद्दा युवाओं के प्रदर्शन में दब गया। इसी तरह किसानों के आंदोलन को भी ज्यादा तरजीह नहीं मिली है। वैसे पुलिस ने किसान नेताओं को पहले ही रोक दिया। कई किसान नेताओं को पंजाब और हरियाणा में ही हिरासत में ले लिया गया।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo